Budget 2024: किसानों की उम्मीदें नहीं हुईं पूरी, व्यापारियों ने बजट को सराहा, जानें वाराणसी के लोगों की राय

Budget 2024 Varanasi: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा मंगलवार को संसद में बजट 2024-25 पेश किया गया। बजट को लेकर वन इंडिया टीम के लोगों की राय जानी चाहिए। वाराणसी में व्यापारियों द्वारा बजट की सराहना की गई।

इसके अलावा किसानों को बजट से काफी उम्मीदें थीं लेकिन उनकी उम्मीदें पूरी नहीं हुईं। किसानों का कहना है कि सरकार को किसान सम्मान निधि और खेती-किसानी से जुड़े उपकरणों को लेकर बजट में कुछ प्रावधान करना चाहिए था। जिससे किसान भाइयों को राहत मिलती।

budget-2024-farmers-expectations-were-not-fulfilled-traders-praised-the-budget

वाराणसी के रहने वाले किसान मंगला प्रसाद यादव ने कहा कि बजट में हम लोगों को उम्मीद थी कि किसानों को इसमें कोई फायदा होगा लेकिन जारी बजट में किसानों को कोई खास फायदा दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि 4 महीने पर किसान सम्मान निधि दो हजार मिलती है।

इसी तरह संतोष कुमार नामक किसान ने बताया कि सरकार खाद, दवाई और कई उपकरण मुहैया कराती है। इसी तरह सत्यनारायण चौहान ने बताया कि हम लोग आवारा पशुओं से बहुत परेशान हैं। सत्यनारायण चौहान ने बस इतना बताया कि पहले जहां सिर्फ नीलगाय से परेशानी थी, वहीं अब आवारा पशु परेशानी खड़ी कर रहे हैं।

आवारा पशु फसलों को बर्बाद कर देते हैं, जिससे हम खेती नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में सरकार को इन सभी समस्याओं पर भी विचार करना चाहिए और फसल के साथ-साथ किसानों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के बारे में भी बजट में कुछ प्रावधान होना चाहिए था।

मुद्रा योजना का व्यापारियों को मिलेगा लाभ
इस बारे में उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि यह बजट व्यापारियों के लिए काफी लाभकारी साबित होने वाला है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को सबसे अधिक फंड की जरूरत होती है। बजट में मुद्रा योजना को बढ़ाया गया है जिसका व्यापारियों को लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि इसके पहले मुद्रा योजना में जहां 10 लाख रुपए की लिमिट थी उसे बढ़ाकर बीस लाख कर दिया गया। ऐसे में व्यापारियों को इसका काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि हम इनकम टैक्स की बात करें तो इसके लिए भी व्यापारियों को काफी राहत मिली है।

इसके अलावा वीरेंद्र ने यह भी बताया कि व्यापारियों की कई समस्याएं हैं। व्यापारियों की कुछ मूलभूत सुविधाएं हैं जिस पर भी सरकार को ध्यान देना चाहिए अभी तक इसे लेकर सरकार द्वारा कोई राहत नहीं मिली है ऐसे में हमारी मांग है कि सरकार को व्यापारियों की सुविधाओं पर भी ध्यान देना चाहिए।

सरकार महंगाई कम करें तो बने बात
इसी तरह जनरल स्टोर की दुकान चलाने वाले मेराज अहमद ने बताया कि बजट तो सरकार द्वारा जारी कर दिया गया लेकिन सरकार महंगाई पर कंट्रोल नहीं कर पा रही है। सरकार को बजट में कुछ ऐसे निर्णय लेने चाहिए थे जिससे कि लोगों को महंगाई से मुक्ति मिले।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा बजट तो पास कर दिया जाता है लेकिन महंगाई पर कोई खास फोकस नहीं रहता है और इस बार भी ऐसा ही रहा। इसके साथ ही उन्होंने बताया की दाल की कीमत 200 रुपए से अधिक हो गई है और सब्जियां भी महंगी हो रही हैं। इस बार भी सरकार को ध्यान देना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+