दूल्हे की 'बदबू' बनी आफत, जयमाला से ठीक पहले दुल्हन ने बोली ऐसी बात, होश उड़ गए

वाराणसी, 09 जून: शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में जगह-जगह से शादी से जुड़ी खबरों की भरमार है। कहीं दूल्हा शादी से मना कर दे रहा है तो कहीं दुल्हन शादी से इनकार कर दे रही है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के वाराणसी से सामने आया है, जहां एक शादी समारोह के बीच उस वक्त हंगामा मच गया, जब दुल्हन जयमाला से पहले शादी करने से साफ इनकार कर दिया। स्टेज पर ही दुल्हन ने सबके सामने चिल्लाते हुए कहा, 'इस लड़के से शादी नहीं करूंगी, चाहें कुछ भी हो जाए।'

दूल्हे के पास से आ रही थी भयानक बदबू

दूल्हे के पास से आ रही थी भयानक बदबू

मामला काशी के मनकैया गांव का है। धूमधाम से बारात दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची। दुल्हन के परिवार ने सादर-सत्कार के साथ दूल्हे और उसके परिजनों का स्वागत किया। दोनों की पक्षों के लोग बेहद खुश थे। द्वारचार पूजा के बाद दूल्हा स्टेज पर पहुंचा और सोफे पर बैठकर दुल्हन का इंतजार करने लगा। कुछ ही देर में लाल जोड़े में सजी दुल्हन भी आ गई। स्टेज पर जयमाला पहनाने का वक्त आया, तभी दुल्हन ने दूल्हे को सामने से देखा। दूल्हे की हरकतें और उसके पास से आ रही शराब की बदबू से दुल्हन असहज हो गई।

दुल्हन ने शादी करने से किया इनकार

दुल्हन ने शादी करने से किया इनकार

दुल्हन को जब ये एहसास हो गया कि दूल्हे ने जमकर शराब पी रखी है तो उसने शादी करने से ही इनकार कर दिया। स्टेज पर उसने सबके सामने कहा कि इस लड़के से शादी नहीं करूंगी। दुल्हन की बात सुनकर दूल्हा सहित वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। दुल्हन को उसके परिजनों ने खूब समझाया, लेकिन वह शादी के लिए राजी नहीं हुई।

दुल्हन बोली- शराबी पति से शादी करके जिंदगी बर्बाद नहीं करना चाहती

दुल्हन बोली- शराबी पति से शादी करके जिंदगी बर्बाद नहीं करना चाहती

दुल्हन ने कहा कि जब उसने दूल्हे को जयमाला के लिए स्टेज पर आते देखा तभी उसके पैर लड़खड़ा रहे थे। जब वो पास आया तो उसके मुंह से शराब की बहुत तेज बदबू आ रही थी। फिर उसने इसकी शिकायत अपने परिजनों से की और शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन का कहना है कि शराबी पति से शादी करके उसकी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी और वह ऐसा नहीं चाहती है। इसके बाद काफी मान-मनोव्वल हुआ। पुलिस भी पहुंची, लेकिर आखिरकार बारात को बैरंग ही लौटना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+