दिल दहला देने वाली घटना, चावल चोरी के आरोप में दुकानदार ने बालक को इतना पीटा की हो गई मौत

वाराणसी में दुकानदार की पिटाई के कारण बालक की मौत, चार किलो चावल का आरोप लगाकर दुकानदार ने की थी पिटाई

वाराणसी, 01 अगस्‍त : कपसेठी थाना क्षेत्र के सुईलरा गांव में 4 किलो चावल चुराने के आरोप में दुकानदार ने एक छात्र को इतना पीटा कि अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बालक की मौत के बाद नाराज लोगों ने वाराणसी-भदोही मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक परिजनों को समझाया लेकिन कार्रवाई के बगैर परिजन हटने को तैयार नहीं थे। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए अन्य थानों की फोर्स को भी मौके पर बुलाना पड़ा। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, उसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। इस दौरान वाराणसी भदोही मार्ग पर करीब 45 मिनट तक आवागमन ठप रहा।

21 जुलाई को दुकानदार ने की थी पिटाई

21 जुलाई को दुकानदार ने की थी पिटाई

सुईलरा गांव के रहने वाले पप्पू राम का 15 वर्षीय बेटा विजय गौतम 21 जुलाई को गांव के रहने वाले गुड्डू सिंह की दुकान पर सामान लेने गया था। इस दौरान दुकान से आम और करीब 4 किलो चावल गायब हो गया। दुकानदार गुड्डू सिंह और उसके बेटे ने विजय के ऊपर चोरी का आरोप लगाते हुए उसे मारपीट कर घायल कर दिए। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो परिजनों से भी दुकानदार ने कहा सुनी की। परिजनों ने आरोप लगाया कि उसके बाद 400 रुपए लेकर दुकानदार ने उसके बेटे को छोड़ा।

गंभीर चोट के कारण अस्पताल में कराया गया भर्ती

गंभीर चोट के कारण अस्पताल में कराया गया भर्ती

परिजनों ने कहा कि गंभीर चोट लगने के कारण विजय ठीक से चल नहीं पा रहा था। उसके बाद परिजन उसे क्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी हालत में सुधार नहीं हुई। वहां से चिकित्सकों ने हायर हॉस्पिटल में इलाज के लिए रेफर कर दिया। जिले के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को दोपहर में विजय की मौत हो गई।

दो बेटे और दो बेटियों में सबसे बड़ा था मृतक

दो बेटे और दो बेटियों में सबसे बड़ा था मृतक

मजदूरी का काम करने वाले पप्पू राम ने बताया कि उनकी दो बेटियों और दो बेटों में विजय सबसे बड़ा था। फिलहाल इस मामले में पप्पू राम ने अपने गांव के ही रहने वाले गुड्डू सिंह, शिवम सिंह, सौरभ सिंह और पखंडू सिंह के खिलाफ तहरीर दिया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। कपसेठी थाना प्रभारी ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+