Varanasi News: 12 साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या, गंगा किनारे रेत में मिला शव
वाराणसी में गंगा नदी के किनारे रेत में 12 वर्षीय एक बालक का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। बालक अपने घर से लापता हुआ था और परिजनों द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस बल्कि खोजबीन कर रही थी इसी बीच रविवार को उसका रेत म

Varanasi जिले से एक बड़ा ही दर्दनाक मामला सामने आया है। वाराणसी के जैतपुरा थाना अंतर्गत घर से बाहर खेल रहे एक बच्चे का अपहरण कर लिया गया और अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उसके शव को गंगा नदी के किनारे रेत में दबा दिया था।
रविवार की सुबह रेत में बालक का शव मिलने के बाद उसके परिजन गंगा नदी के किनारे पहुंचे और उसकी शिनाख्त अपने बेटे के रूप में किए। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम द्वारा भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया गया।
मासूम बच्चे का शव मिलने के बाद घटनास्थल पर जो भी व्यक्ति पहुंचा उसका कलेजा पिघल गया। वहां पहुंचने वालों के जुबान पर एक ही बात थी कि मासूम बच्चे से किसी की क्या दुश्मनी हो सकती है कि इस तरह बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई।
जानकारी अनुसार वाराणसी जिले के जैतपुरा थाना क्षेत्र के लखनपुरा के रहने वाले हफीजुर्रहमान का 12 वर्षीय बेटा मोहम्मद अनस शनिवार को सायं काल घर के बाहर खेल रहा था। बताया जा रहा है कि इसी बीच वह अचानक घर से गायब हो गया।
परिजनों द्वारा उसकी खोजबीन की जाने लगी लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। गायब बालक की खोजबीन की जा रही थी इसी बीच एक अनजान नंबर से फोन आया और फोन करने वाले ने कहा कि अनस उसके पास है और वह उसे घर भेज रहा है।
फोन करने वाले ने अपना नाम पता भी नहीं बताया हालांकि परिजनों ने उस नंबर पर दोबारा फोन किया तो वह नंबर बंद मिला। रात हो जाने पर अनस जब वापस घर नहीं आया तो परिजनों द्वारा जैतपुरा थाने पहुंचकर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया।
अपहरण का मुकदमा दर्ज करने के बाद जैतपुर थाने की पुलिस गायब बालक की खोजबीन में जुट गई लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। रविवार को सुबह में भी पुलिस खोज में शुरू कर दिया और परिजन भी उसे खोज रहे थे।
इसी बीच रविवार दोपहर में रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा नदी के किनारे रेत में एक बालक का शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो वहां अनस का शव देखकर लोग रोने लगे और पुलिस को सूचना दिए।
जल्द हो सकता है घटना का खुलासा: मासूम का शव मिलने के बाद पुलिस द्वारा परिजनों को फोन करने वाले अनजान नंबर की सीडीआर निकाली गई और इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच पड़ताल की गई। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस ने संदिग्ध लोगों को उठाया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
अधिकारियों का कहना है कि मासूम का शव मिलने के बाद दर्ज किए गए अपहरण के मुकदमे में अन्य संबंधित धाराओं को बढ़ाया गया है। सीसीटीवी फुटेज और सीडीआर के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications