भाजपा नेताओं ने नीतीश कुमार को बताया 'धोखेबाज', वाराणसी में चिपकाए विवादित पोस्‍टर

वाराणसी में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष के नेतृत्‍व में नेताओं ने नीतीश कुमार को धोखेबाज बताते हुए चिपकाए विवादित पोस्‍टर

वाराणसी, 10 अगस्‍त: भाजपा से गठबंधन तोड़कर राजद के साथ मिल कर बिहार में सरकार बनाने पर पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के भाजपा नेताओं में नीतीश कुमार के प्रति नाराजगी देखने को मिली। वाराणसी शहर के कई इलाकों में भाजयुमों के जिलाध्यक्ष अमन सोनकर और उनके साथियों द्वारा नीतीश कुमार का विवादित पोस्‍टर चिपकाया गया। पोस्‍टर में नीतीश कुमार को बिन पेंदी का लोटा दिखाया गया है और धोखेबाज भी लिखा गया है।

बिहार में खत्‍म हो रहा था गुंडाराज

बिहार में खत्‍म हो रहा था गुंडाराज

भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अमन सोनकर ने कहा कि बिहार में राष्‍ट्रवादी सोच की सरकार के चलते गुंडाराज खत्‍म हो रहा था। बिहार में भी विकास की बयार चल रही थी, लेकिन नीतीश कुमार को यह सब रास नहीं आया। बिहार में गुंडाराज कामय करने वाले राजद के साथ नीतीश कुमार ने हाथ मिलाकर बिहार की जनता के साथ धोखा किया है। जदयू और राजद के गठबंधन से बनने वाली सरकार के चलते बिहार में फिर एक बार जंगलराज कायम होगा, जिसका खामियाजा वहां की जनता को भुगतना पड़ेगा।

फायदे के लिए किसी से मिला सकते हैं हाथ

फायदे के लिए किसी से मिला सकते हैं हाथ

अमन सोनकर ने कहा कि नीतीश कुमार का कोई चरित्र नहीं है। अपने राजनीतिक फायदे और अपना स्वार्थ पूरा करने के लिए वे किसी भी समय किसी दल से हाथ मिला सकते हैं। नीतीश कुमार के चरित्र के बारे में लोगों को बताने के लिए पोस्‍टर चिपकाए जा रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्‍व में ही बिहार का विकास हो सकता है यह आगामी चुनाव में वहां की जनता नीतीश कुमार को यह बता देगी।

नेताओं द्वारा जमकर की गई नारेबाजी

नेताओं द्वारा जमकर की गई नारेबाजी

वाराणसी जिले के कई इलाकों में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं द्वारा विवादित पोस्‍टर लगाने के साथ ही नीतीश कुमार को धोखेबाज और पलटू राम कहते हुए नारेबाजी भी की गई। वहीं वाराणसी जिले के हरहुआ क्षेत्र में भाजयुमो के हरहुआ मंडल अध्यक्ष अनिल पांडेय मोनू और उनके साथियों द्वारा भी विरोध जताया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+