Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारत रत्न बिस्मिल्लाह खान के पोते की शर्मसार कर देने वाली करतूत

एसटीएफ के एडिशनल एसपी ज्ञानेंद्र सिंह की माने तो उस्ताद का पोता बुरी लत के चलते और पैसे की जरुरत के चलते इस शहनाई की चोरी की थी।

वाराणसी। पारिवारिक कलह और संपत्ति विवाद को लेकर भारत रत्‍न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की चोरी हुई शहनाई आखिरकार मिल गई। एसटीएफ ने मामले का खुलासा करते हुए उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के पोते को गिरफ्तार किया है। लेकिन अफसोस सिर्फ इस बात की है कि चोरी हुई चार शहनाई में से तीन शहनाई जो चांदी की थीं उन्‍हें उनके पोते ने सोनार को देकर गलवा दिया। सिर्फ एक ही शहनाई बरामद हुई है जो लकड़ी की थी।

भारत रत्न बिस्मिल्लाह खान के पोते की शर्मसार कर देने वाली करतूत

एसटीएफ के एडिशनल एसपी ज्ञानेंद्र सिंह की माने तो उस्ताद का पोता बुरी लत के चलते और पैसे की जरुरत के चलते इस शहनाई की चोरी की थी। पोते ने पहले शहनाइयों को घर से चुराया और फिर चौक क्षेत्र के सर्राफा व्यवसायियों को बेच दिया। इस दौरान 17 हजार रूपये इनकी कीमत भी लगा दी थी और बाकी के पैसे भी प्राप्त कर लिए थे। सिर्फ चार हजार रूपये जो बाकी रह गए थे जब उन पैसों के लिए इसने प्रयास किया तब एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया।

भारत रत्न बिस्मिल्लाह खान के पोते की शर्मसार करने वाली करतूत

आपको बता दें कि पकड़े गए चोरो में आरोपी नजरे हसन उस्ताद के बेटे काजिम का लड़का है। नजरे हसन ने कहा कि कुल चार शहनाई थी जिसमे एक पर चांदी का पानी चढ़ा था। नजरे हसन का कहना है कि दादा बिस्मिल्लाह खान के जेब में वो अक्सर रूपये चुराता था जब वो छोटा था। पैसे की जरूरत की वजह से शहनाई चुराई थी। पुलिस ने बताया कि नजरे हसन नशे का आदि है।

Bismillah Khan’s grandson held for theft of shehnais

एसटीएफ ने एक किलो गली हुयी चांदी के साथ लकड़ी की शहनाई बरामद की है और उस्ताद के पोते के साथ सर्राफा व्यवसायी शंकर सेठ और सुजीत को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि उस्ताद बिस्मिल्लाह खान को तीन चांदी की शहनाइयों में से एक पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव, दूसरी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, तीसरी पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने उपहार में दी थी। 13 साल की नाबालिग को 73 साल के बूढ़े ने बनाया हवस का शिकार, लड़की ने दिया बच्चे को जन्म

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+