झाड़-फूंक से किया जा रहा था हर रोग का उपचार, पुलिस को देखते ही बाबा हुआ फरार
वाराणसी के डोमरी में झाड़ फूंक कर कैंसर सहित अन्य गंभीर बिमारियों के इलाज का बाबाओं द्वारा किया जा रहा था दावा, पुलिस पहुंची तो बाबा हो गए फरार
वाराणसी, 05 अगस्त : वाराणसी जिले के डोमरी गांव में एक तथाकथित बाबा द्वारा कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियों का झाड़ फूंक से इलाज करने का दावा किया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने के बाद वहां पर काफी संख्या में लोग इलाज करवाने के लिए पहुंच गए। इसकी सूचना मिलने के बाद जब वहां पुलिस पहुंची तो लोगों को वहां छोड़कर बाबा व उसके अन्य साथी वहां से फरार हो गए। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस दोनों तथाकथित बाबाओं को तलाश कर रही है। वहीं पुलिस द्वारा कहा गया है कि किसी तरह का अफवाह ना फैलाएं, अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

बिहार के कैमूर का रहने वाला बताया जा रहा बाबा
पुलिस का कहना है कि डोमरी गांव में एक मंदिर के पुजारी बाबा रामभरोस और बिहार के कैमूर के रहने वाले मुकेश नोनिया द्वारा लोगों के बीच में दावा किया जा रहा था कि भूत-प्रेत, बहरापन, गूंगापन, कैंसर सहित अन्य प्रकार की सभी गंभीर बीमारियों का इलाज उसके द्वारा झाड़-फूंक करके किया जाता है। मंदिर के समीप बाबा द्वारा झाड़ फूंक भी किया जा रहा था। ऐसे में वहां काफी संख्या में एकत्र हो गई थी। वाराणसी के साथ ही चंदौली जिले के रहने वाले लोग भी वहां अपना इलाज कराने के लिए पहुंच गए। काफी संख्या में भीड़ जुटने के चलते स्थानीय लोगों ने पुलिस को दिया सूचना।
पुलिस के पहुंचने के बाद बाबा हुए फरार
सूजाबाद चौकी के प्रभारी मोहम्मद सोफियान ने बताया कि पुलिस द्वारा गस्त किया जा रहा था उसी समय डोमरी गांव में एक मंदिर के समीप काफी संख्या के लोगों के एकत्र होने की सूचना मिली। उसके बाद पुलिस टीम वहां पहुंची तो पता चला कि किसी बाबा द्वारा झाड़-फूंक के माध्यम से लोगों का उपचार किया जा रहा है। पुलिस टीम जब पूछताछ करने के लिए पहुंची तो बाबा वहां से भाग निकला। वहां पर मौजूद लोगों को पुलिस द्वारा समझा कर हटाया गया। दोनों बाबाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications