Video- वाराणसी में पेट्रोल पंप संचालक के अपहरण का प्रयास, कर्मचारी दौड़े तो भाग निकले अपहरणकर्ता

वाराणसी के शिवपुर थाना अंतर्गत तरना में स्थित एक पेट्रोल पंप संचालक का गुरुवार रात्रि में मनबढ़ लोगों द्वारा अपहरण का प्रयास किया गया, घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल

वाराणसी, 30 सितंबर : वाराणसी कमिश्नरेट के शिवपुर थाना अंतर्गत वाराणसी-बाबतपुर फोरलेन किनारे स्थित एक पेट्रोल पंप संचालक का गुरुवार रात में मनबढ़ लोगों द्वारा अपहरण का प्रयास किया गया। इस मामले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें मनबढ़ लोग पेट्रोल पंप संचालक को फॉर्च्यूनर में बैठाने का प्रयास कर रहे हैं। मामले की जानकारी होने के बाद शिवपुर थाने की पुलिस रात में ही पेट्रोल पंप पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज व वाहन नंबर के आधार पर अपहरण करने वाले मनबढ़ लोगों की तलाश में जुटी हुई है। सरेराह हुई इस घटना को लेकर विपक्षी पार्टी के लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर सवाल भी उठाए जा रहे हैं।

शराब के नशे में धुत थे अपहरणकर्ता

शराब के नशे में धुत थे अपहरणकर्ता

शिवपुर थाना क्षेत्र के तरना में विवेकानंद सिंह का पेट्रोल पंप है। पेट्रोल पंप के बगल में ही वे एक रेस्टोरेंट और लान भी चलाते हैं जबकी पिछले हिस्‍से में अस्‍पताल है। सभी का रास्‍ता पेट्रोल पंप से ही होकर जाता है। गुरुवार की रात में विवेकानंद सिंह अपने पेट्रोल पंप पर मौजूद थे। उसी समय शराब के नशे में धुत कुछ लोग उनके पास पहुंचे। उनमें से एक व्यक्ति विवेकानंद से बात करने लगा और अपने अन्य साथियों को फॉर्च्यूनर लाने का इशारा किया। फॉर्च्यूनर आते ही वहां मौजूद लोग विवेकानंद को जबरन फॉर्च्यूनर में बैठाने लगे। इस दौरान पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों की निगाह पहुंची और कर्मचारी वहां पहुंच कर विरोध करने लगे।

कर्मचारियों के विरोध के बाद भाग निकले

कर्मचारियों के विरोध के बाद भाग निकले

पेट्रोल पंप संचालक को जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास कर रहे मनबढ़ लोगों को देखकर पेट्रोल पंप पर तैनात कई कर्मचारी वहां पहुंचकर विरोध किए तो कर्मचारियों को भी उन लोगों ने गाली गलौज दिया। उसके बाद जब वहां पर भीड़ बढ़ने लगी तो मनबढ़ लोग फॉर्च्यूनर में बैठकर फरार हो गए। इस घटना के बाद पेट्रोल पंप संचालक द्वारा तुरंत शिवपुर पुलिस को सूचना दिया गया। सूचना मिलने के बाद शिवपुर थाना अध्यक्ष सतीश यादव मौके पर पहुंचे।

पूरी घटना सीसीटीवी में कैद

पूरी घटना सीसीटीवी में कैद

फॉर्च्यूनर सवार लोगों द्वारा पेट्रोल पंप संचालक को जबरन वाहन में बैठाने का प्रयास किए जाने की पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज से वाहन नंबर के बारे में भी जानकारी मिली। वाहन नंबर के आधार पर पुलिस मनबढ़ लोगों की तलाश कर रही है। वहीं घटना के बाद पेट्रोल पंप संचालक का परिवार काफी डरा सहमा है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+