काशी में केजरीवाल के रोड शो से चढ़ा सियासी पारा, बढ़ी मोदी की टेंशन

वाराणसी का सियासी पारा अपने चरम पर है। नरेंद्र मोदी की गुरूवार को वाराणसी में मौजूदगी ने शहर में चहल-पहल बढ़ा दी थी वहीं आज आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने रोड शो करके माहौल को और गरमा दिया। केजरीवाल ने अपने हजारों समर्थकों के साथ बीएचयू के लंका गेट से अपना रोडशो शुरू किया। उनके साथ आप नेता मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, योगेन्द्र यादव समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
पढ़ें-कितने प्रतिशत मुसलमान देते हैं भारतीय जनता पार्टी को वोट?
केजरीवाल के रोडशो के लिए देशभर से आप कार्यकर्ता और समर्थक जुटाए गए हैं। इस रोड शो को हाईप्रोफाइल बनाकर केजरीवाल सिर्फ जनता को ये बताना चाहते है कि वाराणसी में सिर्फ केजरीवाल और मोदी के बीच मुकाबला है। केजरीवाल की माने तो मोदी यहां रिकॉर्ड मतों से जीतने वाले है। उन्होंने कहा कि देश में ईमानदारी की राजनीति होनी चाहिए। उन्होंने मोदी पर गंगा आरती के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने गंगा आरती की अनुमति दे दी थी फिर मोदी ने आरती नहीं की।












Click it and Unblock the Notifications