IIT BHU: छात्रा से रेप मामले में पकड़े गए तीनों आरोपी भेजे गए जेल, बीजेपी से कनेक्शन को लेकर विपक्ष हमलावर
IIT BHU: आईआईटी बीएचयू में बीते एक नंबर को छात्रा के साथ रेप के मामले में पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद रविवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय से तीनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पकड़े गए तीनों आरोपी भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं और रविवार को तीनों आरोपियों को पड़कर पुलिस प्राइवेट वाहन से न्यायालय लेकर पहुंची इसको लेकर भी चर्चाएं चल रही हैं। वहीं मामले को लेकर विपक्ष भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर है।

दरअसल, दो माह पहले एक नवंबर की रात्रि में आईआईटी बीएचयू की छात्रा अपने सहयोगी के साथ रात में बीएचयू परिसर में भ्रमण कर रही थी इसी दौरान तीन आरोपियों ने उसके साथ छेड़खानी की थी। छात्रा द्वारा आरोप लगाया गया था कि आरोपियों ने उसके कपड़े उतरवाकर वीडियो बना लिया था।
हालांकि बाद में मजिस्ट्रेट के सामने दिए गए बयान में छात्रा द्वारा आरोप लगाया गया था कि तीनों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया था। बयान के बाद आरोपियों के ऊपर दुष्कर्म का मुकदमा बढ़ाने के बाद पुलिस द्वारा उनकी तलाश की जा रही थी।
आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की छह टीमें गठित की गई थीं। घटना के 2 महीने बाद रविवार को सुबह में अचानक आरोपियों की गिरफ्तार होने की खबर सामने आई। उसके बाद पता चला कि पकड़े गए तीनों आरोपी भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल से जुड़े हुए हैं।
सत्ताधारी दल से तीनों आरोपियों के जुड़े होने के बाद विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा गया। हालांकि शायं काल तीनों आरोपियों का मेडिकल कराने के बाद पुलिस उन्हें न्यायालय में लेकर पहुंची। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
इस मामले में पुलिस द्वारा कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित नहीं की गई जिसको लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। इसके अलावा पुलिस द्वारा प्राइवेट वाहन से आरोपियों को न्यायालय में ले जाने की भी बात सामने आने के बाद लोगों द्वारा तरह-तरह की बातें की जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications