काशी नहीं बन पाया क्योटो, Akhilesh Yadav ने पूर्व पार्षद का वीडियो ट्वीट कर सरकार पर कसा तंज
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वाराणसी में सड़क पर पानी में लेटकर धरना प्रदर्शन कर रहे एक पूर्व पार्षद का वीडियो ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है 'भइया काशी नहीं बन पाया अभी तक क्योटो,दिल्ली-लख

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav द्वारा वाराणसी में सड़क पर पानी में लेटकर पूर्व पार्षद द्वारा प्रदर्शन किए जाने का वीडियो ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा गया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है 'भईया काशी अभी तक नहीं बन पाया क्योटो, दिल्ली-लखनऊवाले यहां भी खिंचवाएं फ़ोटो'। अखिलेश द्वारा टूट गया जाने के बाद अब ट्वीट पर लोगों द्वारा तरह तरह के कमेंट किए जा रहे हैं।

नाराज पूर्व पार्षद ने किया था प्रदर्शन
दरअसल, वाराणसी जिले के नई सड़क बेनियाबाग मुख्य मार्ग पर पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से पेयजल पाइपलाइन में लीकेज है। इसकी मरम्मत न किए जाने से पेयजल सड़कों पर फैल रहा है। इसी से नाराज हो पूर्व पार्षद शाहिद अली सोमवार को सड़क पर फैले पानी में लेटकर प्रदेर्शन किए थे। पूर्व पार्षद ने आरोप लगाया था कि इस बारे में जल संस्थान के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, फोटो और वीडियो भी बना कर भेजा गया। शिकायत के बावजूद अधिकारी इसे अनदेखा कर रहे। पेयजल पाइप लाइन फटने और सड़क पर पानी फैलने के चलते जहां सड़क खराब हो रही है, वहीं लोगों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी बताया था कि सड़क पर पानी बहने के चलते जगह-जगह गहरा गड्ढा हो रहा है और पानी होने के चलते गड्ढे की गहराई का अंदाजा नहीं लगता है और वाहन सवार गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं।

सोमवार से ही वीडियो हो रहा है वायरल
सोमवार को पूर्व पार्षद द्वारा पेयजल पाइपलाइन लीकेज को ठीक करवाने के लिए सड़क पर फैले पानी में लेटकर अनोखे तरीके से धरना प्रदर्शन किए जाने के दौरान वहां से गुजर रहे राहगीराें ने भी इसका फोटो वीडियो बनाना प्रारंभ कर दिया था। सोमवार दोपहर से ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। कई लोगों द्वारा इस इस वीडियो को ट्विटर और अन्य सोशल साइट पर शेयर किया गया और तरह-तरह के कमेंट किए गए। अब इसी वीडियो को मंगलवार की सुबह अखिलेश यादव द्वारा ट्वीट किया गया और वाराणसी के विकास पर सवाल उठाया गया।

पूर्व पार्षद ने दी है आत्मदाह की धमकी
सोमवार को धरना दे रहे पूर्व पार्षद शाहिद अली द्वारा यह भी कहा कि प्रतिदिन जब भी पेयजल की सप्लाई चालू होती है तो पाइप लाइन लीकेज के चलते काफी तेज पानी बहता है। यह पानी काफी दूर तक सड़क पर और दुकानों के सामने फैल जाता है, जिससे दुकानदारों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जल संस्थान के अधिक अधिकारियों की लापरवाही के कारण प्रतिदिन हजारों लीटर पेयजल बर्बाद हो रहा है। पूर्व पार्षद ने यह भी कहा था कि प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र होने और मुख्यमंत्री द्वारा अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए जाने के बाद भी जल संस्थान के अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं। इसके बाद चेतावनी दी गई थी कि यदि अधिकारियों द्वारा इस समस्या का समाधान नहीं किया जाता है तो अधिकारियों के रवैए से परेशान होकर वे इसी चौराहे पर आत्मदाह कर लेंगे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications