IIT BHU: आरोपियों के बीजेपी से जुड़े होने पर बोले अखिलेश यादव, 'ये है नई फसल', अजय राय ने भी बोला हमला
IIT BHU: आईआईटी बीएचयू की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपियों के भारतीय जनता पार्टी से जुड़े होने की बात सामने आने के बाद घमासान छिड़ा हुआ है। मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है।
इसके अलावा समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के साथ ही अन्य विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा भी मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। इसके अलावा कांग्रेस के यूपी के अध्यक्ष अजय राय द्वारा भी भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा गया है।

अखिलेश यादव ने शनिवार को एक्स पर मैसेज शेयर करते हुए लिखा कि "ये हैं भाजपा के दिग्गज नेताओं की छत्रछाया में सरेआम पनपते और घूमते भाजपाइयों की वो नयी फसल, जिनकी 'तथाकथित ज़ीरो टॉलरेंस सरकार' में दिखावटी तलाश जारी थी लेकिन पुख़्ता सबूतों और जनता के बीच बढ़ते गुस्से के दबाव में भाजपा सरकार को आख़िरकार इन दुष्कर्मियों को गिरफ़्तार करना ही पड़ा, ये वही भाजपाई हैं जिन्होंने बीएचयू की एक छात्रा के साथ अभद्रता की सभी सीमाएँ तोड़ दी थीं।
देशभर की एक-एक नारी देख रही है कि भाजपा नारी-सम्मान के साथ कैसा मनमाना खिलवाड़ कर रही है और महिला अत्याचार, उत्पीड़न और बलात्कार के आरोपियों को बचा रही है। आगामी चुनाव में महिलाएँ भाजपा को एक भी वोट नहीं देंगी। महिलाएँ ही भाजपा की हार का कारण बनेंगी।
भाजपा का सच आज जनता के सामने है। जनता आगामी चुनाव में भाजपा को हराकर अपना फ़ैसला भी देगी और महिलाओं के साथ इंसाफ़ करेगी।"
इसी तरह कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने एक्स पर लिखा "IIT BHU की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले और कोई नहीं बल्की भाजपा के कुणाल पांडेय महानगर IT के संयोजक और सक्षम पटेल जो दिलीप पटेल (काशी प्रांत) के अध्यक्ष है उनका PA है। यही है भाजपा का दुष्कर्मी चेहरा। शर्मनाक"
मालूम हो कि एक नवंबर को आईआईटी बीएचयू की छात्रा के साथ रात में उस समय छेड़खानी और रेप की गई थी जब छात्रा रात में अपने सहयोगी के साथ कैंपस में टहलने निकली थी। आरोप है कि बुलेट सवार तीन लोगों ने असलहा सटाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।
इस मामले में दो माह बाद रविवार को पुलिस ने ब्रिज एंक्लेव कॉलोनी सुंदरपुर निवासी कुडाल पांडेय,जीवधीपुर बजरडीहा निवासी अभिषेक चौहान और सक्षम पटेल को पुलिस ने गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों के पकड़े जाने पर पता चला कि तीनों भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं। उसके बाद विपक्ष के नेता हमलावर हो गए।












Click it and Unblock the Notifications