मीडिया के सामने फूट-फूट कर रोईं आकांक्षा की मां, Singer Samar Singh पर लगाए गंभीर आरोप
आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे की तहरीर पर भोजपुरी गायक समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह के खिलाफ सारनाथ थाने में मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां ने भोजपुरी Singer Samar Singh के ऊपर आकांक्षा दुबे को प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। आकांक्षा दुबे की मां मधु देवी ने बताया कि समर सिंह फिल्म में काम करवाने के बाद आकांक्षा को रुपए नहीं देता था और दूसरे के साथ फिल्म करने पर मारपीट करता था। पिछले दिनों इसी बात को लेकर समर सिंह और आकांक्षा में कहासुनी भी हुई थी। उन्होंने यह भी कहा कि बीते 21 मार्च को समर सिंह के भाई संजय सिंह ने आकांक्षा को फोन पर धमकी भी दिया था। मधु दूबे की तहरीर पर सारनाथ थाने की पुलिस समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। वहीं अभी इस मामले में समर सिंह का कोई बयान नहीं आया है हालांकि रविवार को समर सिंह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए आकांक्षा की मौत पर दुख व्यक्त किया था।
आकांक्षा के परिजन मुंबई से पहुंचे वाराणसी
आकांक्षा की मौत की सूचना मिलने के बाद सोमवार को आकांक्षा की मां मधु दुबे और भाई मुंबई से वाराणसी पहुंचे। आकांक्षा की मां और परिवार के सदस्यों द्वारा बताया गया कि वह काफी साहसी थी और आत्महत्या नहीं कर सकती है। मीडिया कर्मियों से बात करते हुए आकांक्षा की मां फूट-फूट कर रोने लगीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह आकांक्षा दुबे को प्रताड़ित करते रहते थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं किया है बल्कि उसकी हत्या की गई है। मधु दुबे ने कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता तब तक वे वाराणसी से नहीं जाएंगी। मधु दुबे की तहरीर पर वाराणसी कमिश्नरेट के सारनाथ थाने की पुलिस IPC की धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।
प्रशंसकों ने भी घटना का कारण समर सिंह को बताया था
यह भी बता दें कि रविवार को आकांक्षा दुबे की आत्महत्या के बाद भोजपुरी सिंगर समर सिंह द्वारा इंस्टाग्राम पर दुख व्यक्त करते हुए पोस्ट शेयर किया गया था। इंस्टाग्राम पर समर सिंह द्वारा दुख व्यक्त करने के बाद प्रशंसकों द्वारा कमेंट कर इसके पीछे समर सिंह को ही कारण बताया गया था। समर सिंह की पोस्ट पर लगातार आकांक्षा दुबे के प्रशंसक और अन्य लोग कमेंट कर आकांक्षा दुबे की आत्महत्या के लिए समर सिंह को ही दोषी ठहरा रहे हैं। हालांकि अभी तक उस पोस्ट के बाद समर सिंह ने कुछ भी नहीं लिखा है और ना ही कोई बयान जारी किया है। रविवार को भी पुलिस समर सिंह की तलाश करने के लिए उनके आवास पर गई थी लेकिन समर सिंह वहां नहीं मिले।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का किया जा रहा है इंतजार
मृत आकांक्षा दुबे की लाश को पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है और पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा। ऐसे में घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही पुलिस को भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। हालांकि पुलिस अधिकारी अभी तक इस घटना को आत्महत्या ही मान रहे हैं। लेकिन बेड पर बैठ कर गले में साड़ी के सहारे फांसी का फंदा लगाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों द्वारा तरह-तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। लोगों द्वारा सवाल किया जा रहा है कि आखिर कोई व्यक्ति बेड पर बैठकर कैसे आत्महत्या कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications