30 आतंकियों को विशेष विमान से लाया गया वाराणसी, सभी को सेंट्रल जेल में किया गया शिफ्ट

वाराणसी। अनुच्छेद 370 के खत्म होने के बाद जम्मू-कश्मीर की जेलों में बंद आतंकियों व अलगाववादियों को देश की विभिन्न जेलों में शिफ्ट किया जा रहा है। सोमवार की शाम को 30 आतंकियों को वायु सेना के विशेष विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट लाया गया। बाबतपुर एयरपोर्ट से पुलिस, पीएसी और सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स के सुरक्षा घेरे में सभी कैदियों को सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया। जेल सूत्रों के अनुसार शिफ्ट किए गए सभी कैदी जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेताओं के करीबी हैं और उनकी सभाओं के लिए भीड़ जुटाने का काम करते थे।

Air Force aircraft reached Varanasi for terrorists

जिलाधिकारी, एसएसपी के साथ अन्‍य अधिकारी भारी फोर्स के साथ एयरपोर्ट पर डट गए थे। वायुसेना का विमान शाम 6.30 बजे एयरपोर्ट पर उतरा। इस दौरान सीआईएसएफ और सीआरपीएफ की टुकड़ियां मुस्‍तैद रही। आतंकियों को सौंपने की औपचारिकताएं आधे घंटे में पूरी होने के बाद इन्‍हें सुरक्षा दस्‍तों के घेरे में वज्र वाहन से सेंट्रल जेल ले जाया गया। जम्‍मू कश्‍मीर से आतंकियों को लाए जाने की सूचना के चलते सुरक्षा बलों ने सेंट्रल जेल जाने के रास्‍तों पर कड़ी नाकेबंदी कर रखी थी। आने-जाने वाले लोगों को प्रतिबंधित कर दूसरे मार्ग से भेजा गया।

शिफ्टिंग के दौरान पूरे जेल कैंपस को फोर्स ने घेर रखा था। इस संबंध में सेंट्रल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक अंबरीश गौड़ ने बताया कि कारागार में 30 कैदियों को दाखिल किया गया है। बता दें कि इससे पहले जम्मू-कश्मीर की जेलों के कैदियों को प्रयागराज, आगरा, लखनऊ और बरेली जेल में शिफ्ट किया जा चुका है। बता दें कि कश्मीर अनुच्छेद 370 समाप्त होने के बाद यहां शिफ्ट किया गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+