Agniveer Exam: वाराणसी और गोरखपुर के 15 केंद्रों पर होगी ऑनलाइन परीक्षा, जानें पूरी डिटेल
अग्निवीर परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 17 अप्रैल से 26 अप्रैल तक रोजाना तीन पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं।

Agniveer Exam का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा 17 अप्रैल से प्रारंभ होगी जो 26 अप्रैल तक चलेगी। अधिकारियों का कहना है कि रोजाना तीन शिफ्ट में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।
परीक्षा को ध्यान में रखते हुए पहले और दूसरे दिन यानी 17 और 18 अप्रैल को परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं, जिसे डाउनलोड किया जा सकता है।
वाराणसी में 11 और गोरखपुर में 4 केंद्र: सेना भर्ती कार्यालय, वाराणसी के निदेशक कर्नल ऋषि दुबे ने मीडिया को बताया कि परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वाराणसी जिले में 11 और गोरखपुर में 4 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
वाराणसी में ईऑन डिजिटल जोन आईडीजेड आयर बाजार, ईऑन डिजिटल जोन आईडीजेड हरहुआ चौराहा, सारनाथ इंस्टीट्यूट आफ टेक्नॉलॉजी, डिजिट्रैक आईटी सर्विस औसानगंज, देवा महिला कॉलेज वाराणसी-आजमगढ़ रोड, डॉ. घनश्याम सिंह कॉलेज आफ एजुकेशन वाराणसी-आजमगढ़ रोड, आईएचएनसी महावीर बाजार वाराणसी-आजमगढ़ रोड, ज्ञानदा इंस्टीट्यूट आफ कंप्यूटर ट्रेनिंग महमूरगंज, इंस्टीट्यूट आफ हार्डवेयर नेटवर्किंग एंड कम्यूनिकेशन सेंटर सारनाथ, पूर्णोदय महिला महाविद्यालय बच्छांव, विद्या इंस्टीट्यूट आफ इंफॉर्मेशन टेक्नॉलॉजी उमरहां बाजार आदि स्थानें पर परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
गोरखपुर में बुद्धा इंस्टीट्यूट आफ टेक्नॉलॉजी जीआईडीए गोरखपुर, नेताजी सुभाषचंद्र बोस ऑनलाइन एक्जामिनेशन सेंटर तुरा बाजार पिपराइच रोड, ईऑन डिजिटल जोन आईडीजेड नौसढ़ चौक और पार्वती डिजिटल जोन बशारतपुर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
रोजाना तीन शिफ्ट में होगी परीक्षा: पहली पाली सुबह 8:30 बजे, दूसरी पाली 11:30 बजे और तीसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी। एक घंटे का पेपर होगा। परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले रिपोर्ट करना होगा। आधा घंटा पहले गेट बंद कर दिया जाएगा।
बता दें कि अग्निवीर भर्ती के पैटर्न में अब बदलाव कर दिया गया है। अब उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा क्लियर करनी होगी। लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को ही दौड़ और मेडिकल के लिए बुलाया जाएगा।
इस परीक्षा में शामिल होने के लिए वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गोरखपुर और देवरिया के 43,908 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया है।
जनपद वार अभ्यर्थियों की संख्या
वाराणसी 3,258
गाजीपुर 7,517
जौनपुर 3,828
चंदौली 2,563
आजमगढ़ 4,509
बलिया 6,068
मऊ 2,682
मिर्जापुर 2,088
सोनभद्र 0392
भदोही 1,302
गोरखपुर 5,439
देवरिया 4,262












Click it and Unblock the Notifications