'लाल इश्क' से प्रेरित हुई कक्षा 3 की छात्रा, इस वजह से स्कूल के बाथरूम में खुद को लगाई आग

भदोही। टेलीविजन पर सीरियल बच्चों के दिमाग पर किस कदर असर डालते हैं, इसका ताजा और हैरान कर देने वाला उदाहरण यूपी के भदोही में सामने आया है। कक्षा तीन की एक बच्ची ने टीवी पर आने वाले हॉरर शो 'लाल इश्क' को देखकर आत्महत्या की कोशिश की। बच्ची ने यह खौफनाक कदम स्कूल के बाथरूम में उठाया।

स्कूल पहुंचते ही सीधे बाथरूम में गई छात्रा

स्कूल पहुंचते ही सीधे बाथरूम में गई छात्रा

घटना यूपी के भदोही की है। घोसिया नगर के सराफा गली निवासी छात्रा के पिता घर पर ब्रेड-बिस्कुट की दुकान चलाते हैं। उनकी बेटी और बेटा औराई स्थित सेंट जांस स्कूल में पढ़ते हैं। सोमवार को दोनों निजी ऑटो से स्कूल गए। स्कूल पहुंचते ही छात्रा क्लास में न जाकर टॉयलेट चली गई। इस बीच छात्रा एक बार बाहर आई और फिर से बाथरूम में चली गई।

बाथरूम के अंदर झुलसी हुई पड़ी थी छात्रा

बाथरूम के अंदर झुलसी हुई पड़ी थी छात्रा

छात्रा का भाई टॉयलेट के बाहर खड़ा था, उसने पहले कुछ जलने की महज आई और फिर उसे धुआं निकलता दिखाई दिया। यह देखते ही उसने शोर मचा दिया। स्कूल में मौजूद टीचर और स्टाफ मौके पर पहुंचा। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो छात्रा बेहोश पड़ी थी। छात्रा के गले और सीने का कुछ हिस्सा झुलस गया था। स्कूल के प्रिंसिपल मैथ्यू जेके बच्ची को लेकर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर गए और परिजनों को मामले की जानकारी दी। औराई सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा को वाराणसी रेफर कर दिया गया। बच्ची 35 फीसदी जली है। उसका कबीरचौरा अस्पताल के बर्न यूनिट में इलाज चल रहा है।

हॉरर शो देखकर लगाई खुद को आग

हॉरर शो देखकर लगाई खुद को आग

छात्रा के पिता ने बताया, बेटी घर पर हॉरर शो 'लाल इश्क' देखती थी। सीरियल में दिखाया गया था कि एक बच्ची ने पढ़ने में तेज बनने के लिए तंत्र मंत्र करने के बाद खुद को आग लगा ली थी, जिसके बाद वह पढ़ने में तेज हो गई थी। कुछ दिनों पहले यह बच्ची भी खुद को पढ़ने में और तेज होने की बात घर में कर रही थी।

पढ़ाई में तेज होना चाहती थी छात्र

पढ़ाई में तेज होना चाहती थी छात्र

सीओ लेखराज सिंह और बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार ने अस्पताल जाकर छात्रा का बयान दर्ज किया। छात्रा ने बताया कि उसने टीवी पर तंत्र-मंत्र से जुड़ा एक सीरियल देखा था, इसी को देखने के बाद उसने खुद को आग लगाई है। स्कूल के वाइस प्रिंसिपल एंजेल मैथ्यू ने कहा कि छात्रा पढ़ाई में होनहार है। वह हमेशा क्लास में प्रथम या द्वितीय रैंक प्राप्त करती रही है। उन्होंने बताया कि छात्रा घर से ही मिट्टी का तेल और माचिस लेकर आई थी। स्कूल में कहीं पर भी ज्वलनशील पदार्थ नहीं रखा जाता है। एसपी ने बताया कि बच्ची ने टीवी पर तंत्र-मंत्र से जुड़ा सीरियल देखकर नादानी में ऐसा कदम उठा लिया। उसका इलाज वाराणसी में चल रहा है। अब खतरे से बाहर है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+