वाराणसी में हादसे के बाद भीड़ ने इंस्पेक्टर को पीटा, पत्नी और बेटी से भी बदसलूकी, मामला दर्ज

Varanasi News: वाराणसी में शनिवार को एक हादसा होने के बाद भीड़ ने सादे कपड़ों में गाड़ी चला रहे इंस्पेक्टर की पिटाई कर दी। भीड़ से पिटते वक्त इंस्पेक्टर ने लोगों से कहा कि मैं राजातालाब एसओ हूं... लेकिन लोगों ने इंस्पेक्टर की बात अनसुनी कर दी और उसे पीटते रहे। इस घटना का तीन वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि इंस्पेक्टर के साथ लोग मारपीट कर रहे हैं। इस दौरान लोग गाली भी दे रहे हैं। दुर्घटना स्थल पर वर्दी में पहुंचे दूसरे सब इंस्पेक्टर द्वारा भीड़ को रोका जा रहा है लेकिन भीड़ उसकी भी बात नहीं सुन रही है और लोग इंस्पेक्टर को पीट रहे हैं।

varanasi-the-crowd-beat-up-the-inspector

इस मामले में हादसे में घायल ऑटो चालक के भतीजे द्वारा तथा इंस्पेक्टर द्वारा पुलिस से लिखित शिकायत की गई। शिकायत के बाद बड़ागांव थाने की पुलिस ने दोनों तरफ से प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस द्वारा इसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

छुट्टी लेकर जा रहे थे लखनऊ
दरअसल, वाराणसी के राजातालाब थानाध्यक्ष अजीत कुमार वर्मा शनिवार को सुबह में छुट्टी लेने के बाद अपनी पत्नी और बच्चों के साथ लखनऊ स्थित अपने घर जा रहे थे। वह अपनी निजी गाड़ी से बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ में पहुंचे थी, इसी दौरान एक ऑटो चालक अपना ऑटो घुमा दिया।

अचानक सामने ऑटो आ जाने की चलते थानाध्यक्ष के गाड़ी की ऑटो से टक्कर हो गई। चक्कर लगने के बाद बड़ागांव थाना क्षेत्र के भटौली गांव निवासी 55 वर्षीय ऑटो चालक देवी शंकर राय घायल हो गया। दुर्घटना के बाद थानाध्यक्ष ऑटो चालक को अस्पताल में भेजने के लिए तैयारी कर रहे थे, इसी दौरान वहां भीड़ जुट गई।

भीड़ में शामिल लोगों ने उन्हें मारना पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह खुद थानाध्यक्ष हैं, लेकिन भीड़ में शामिल लोग उनकी बात मानने को तैयार नहीं हुए और उनकी पिटाई करते रहे। थानाध्यक्ष का यह भी आरोप है कि लोगों ने उनकी पत्नी और बेटी के साथ भी बदतमीजी की।

अधिकारियों संग पहुंची कई थानों की फोर्स

हादसे के बाद इंस्पेक्टर की पिटाई होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। एडीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल, एसीपी पिंडरा प्रतीक कुमार, एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव और बड़ागांव सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई।

उसके बाद स्थिति को नियंत्रण करते हुए घायल ऑटो चालक को उपचार हेतु दीनदयाल मंडलीय चिकित्सालय में भेजा गया। इस मामले में इंस्पेक्टर और ऑटो चालक के भतीजे द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए बड़ागांव थाने की पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+