Varanasi News: बोरे में मिला युवक का शव, मां बोली- मामा की बेटी से करता था प्यार, उन लोगों ने ही कर दी हत्या

वाराणसी के चौबेपुर में बोरे में बंद युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की मां ने आरोप लगाया है कि वह अपने मामा की बेटी से प्यार करता था, जिसके चलते उसके मामा ने उसकी हत्या कर दी।

A young man fell in love with his maternal sister In Chaubepur of Varanasi

Varanasi जिले से प्रेम प्रसंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अपने मामा की लड़की से प्यार करने के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद उसके शव को बोरे में भरकर फेंक दिया गया।

हत्या के 6 दिन बाद युवक का शव मिलने के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं मृतक की मां की तहरीर पर उसके मामा व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज वाराणसी के चौबेपुर थाने की पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

दरअसल, वाराणसी जिले के कैंट थाना क्षेत्र के भीम नगर का रहने वाला 22 वर्षीय राहुल कुमार सिगरा क्षेत्र में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। राहुल की मां ने बताया कि 9 अप्रैल को राहुल घर से ड्यूटी करने के लिए निकला था और वापस नहीं लौटा।

घरवाले उसके काफी खोजबीन किए लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। हालांकि बाद में राहुल की बाइक वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के जाल्हूपुर से बरामद की गई। बाइक मिलने के बाद घर के लोग उसी इलाके में राहुल की खोज भी करने लगे।

रविवार को चौबेपुर बलुआ घाट के समीप सरसौल में गंगा नदी के किनारे बोरे में शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद चौबेपुर थाना क्षेत्र की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बोरे को खोलवाकर देखा गया तो उसमें शव रखा गया था।

शव मिलने के बाद इसकी सूचना राहुल के परिजनों को मिली तो परिजन मौके पर पहुंचे और राहुल के रूप में उसकी शिनाख्त किए। राहुल का शव मिलने के बाद उसकी माता सुनीता देवी द्वारा अपने भाइयों के ऊपर की बेटे के मारने का आरोप लगाया गया।

उन्होंने बताया कि राहुल अपने मामा के बेटी के साथ मोबाइल पर बात करता था और दोनों काफी समय से एक दूसरे से प्‍यार करते थे। यह बात राहुल की मां राहुल के मामा के पास पहुंची तो दोनों को मना किया गया हालांकि मना करने के बाद भी दोनों नहीं माने।

राहुल की मां सुनीता देवी द्वारा आरोप लगाया गया कि बेटी और भांजे के बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी होने के बाद राहुल के मामा अपने बेटों के साथ मिलकर राहुल की हत्या कर दिए। हत्या करने के बाद लोगों ने राहुल के शव को बोरे में भरकर फेंक दिया।

फिलहाल इस बारे में चौबेपुर पुलिस का कहना है कि राहुल के गायब होने के बाद ही राहुल की मां द्वारा अपने भाइयों के ऊपर मुकदमा दर्ज कराया गया था। अब उसकी लाश मिलने के बाद उसी मुकदमे में हत्या की धाराएं बढ़ाते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+