Agniveer Bharti: वाराणसी में मंगलवार को सिकंदरपुर, बांसडीह और बैरिया तहसील के अभ्यर्थी लेंगे भाग

वाराणसी जिले के छावनी क्षेत्र में स्थित रणबांकुरे मैदान में चल रही Agniveer Bharti में सोमवार को 412 अभ्यर्थी सफल हुए, मंगलवार को भर्ती में बलिया जिले के सिकंदरपुर, बांसडीह और बैरिया तहसील के अभ्यर्थी लेंगे भाग

वाराणसी जिले के छावनी क्षेत्र में स्थित रणबांकुरे मैदान में अग्निवीर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। सोमवार को इस भर्ती में शामिल होने के लिए सोनभद्र जनपद के दुद्धी और राबर्ट्सगंज तहसील व बलिया जनपद के सदर तहसील के कुल 5931 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। रणबांकुरे मैदान मैं दौड़ के दौरान 412 अभ्यर्थी सफल हुए। वहीं इस भर्ती में शामिल होने के लिए मंगलवार को बलिया जिले के सिकंदरपुर, बांसडीह और बैरिया तहसील के अभ्यर्थी शामिल होंगे। इन तीनों तहसीलों से आवेदन किए हुए अधिकतर अभ्यर्थी सोमवार को सायं काल वाराणसी पहुंच गए थे। मंगलवार को अल सुबह जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद दौड़ में शामिल होंगे।

Agniveer Bharti News Varanasi

भर्ती प्रक्रिया की कराई जा रही है वीडियोग्राफी
सेना भर्ती कार्यालय के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान वीडियोग्राफी कराई जा रही है। इसके अलावा भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की प्रतिदिन सुबह में ही जांच प्रारंभ हो जा रही है। जांच के दौरान अभ्यर्थियों को 6 चेकिंग बूथ से गुजरना पड़ रहा है। इन बूथों पर उनकी हाइट, डाक्यूमेंट्स, ड्रग्स सहित अन्य प्रकार की महत्वपूर्ण जांच की जा रही है। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनको दौड़ में शामिल होने की अनुमति दी जा रही है। यह भी बता दें कि वाराणसी के छावनी क्षेत्र में स्थित रणबांकुरे मैदान में 400 मीटर का सर्किल बनाया गया है। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय में सर्किल का चार चक्कर अर्थात 16 मीटर दौड़ लगानी पड़ रही है।

सुरक्षा के लिए तैनात किए गए पुलिसकर्मी
पूर्व में हुए रैली भर्तियों के मामलों को देखते हुए वाराणसी में इस बार विशेष सतर्कता बरती जा रही है। वाराणसी के छावनी क्षेत्र के साथ ही रेलवे स्टेशन और बस स्टॉप पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अलावा आरपीएफ और जीआरपी को भी अलर्ट किया गया है। सेना भर्ती कार्यालय द्वारा यह भी निर्देशित किया जा रहा है कि यदि कोई भी अभ्यर्थी किसी प्रकार का गलत कार्य या अशांति फैलाने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ तत्काल कार्यवाही की जाएगी। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि 6 दिसंबर तक चलने वाली इस भर्ती के दौरान पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। रैली भर्ती से गुजरने वाले अभ्यर्थियों के रास्तों पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+