वाराणसी: होटल के कमरे में लटका मिला युवक का निर्वस्त्र शव, चेहरे पर फेवीक्विक से चिपके थे नोट और सिक्के

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक होटल में 23 साल के एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। युवक का नाम चंदन यादव है, जो महाराष्ट्र का रहने वाला है। चंदन दो दिन पहले 7 सितंबर को होटल आया था, सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो मंगलवार की शाम होटल स्टाफ को शक हुआ। खिड़की से झांककर देखा गया तो अंदर युवक का शव लटकता मिला। युवक के शरीर पर कपड़े नहीं थे और उसके चेहरे पर नोट और सिक्के चिपके हुए थे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Recommended Video

    वाराणसी: होटल के कमरे में लटका मिला युवक का निर्वस्त्र शव
    23 year old youth of maharashtra found dead in varanasi hotel


    युवक का निर्वस्त्र शव फंदे से लटकता मिला

    मामला वाराणसी के चेतगंज स्थित एक होटल का है। महाराष्ट्र का रहने वाला 23 वर्षीय चंदन यादव बीती 7 सितंबर को होटल आया था। 8 सितंबर की सुबह से शाम तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला। शाम को होटल वालों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। आवाज न आने पर बगल की खिड़की से झांक कर देखा गया तो होटल के कर्मचारियों के होश उड़ गए। युवक का निर्वस्त्र शव पंखे पर फांसी के फंदे से लटका हुआ था।

    चेहरे पर चिपके थे नोट और सिक्के

    बताया जा रहा है कि युवक के चेहरे पर नोट और सिक्के चिपके हुए थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि किसी तंत्र-मंत्र के चक्कर में पड़कर युवक ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया हो। माना जा रहा है कि किसी औघड़ के चक्कर मे पड़कर काशी में मुक्ति पाने के लिए युवक ने इस तरह से अपनी जान दी है। बहरहाल, पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, लेकिन मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृत के परिजनों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+