वाराणसी एयरपोर्ट से सटे गावों में सर्वे शुरू, ग्रामीणों की उड़ी नींद

वाराणसी एयरपोर्ट पर भूमि अधिग्रहण के लिए तैयारियां हुई तेज, आसपास के गांव में रहने वाले ग्रामीणों की उड़ी नींद

वाराणसी, 10 अगस्त: वाराणसी एयरपोर्ट के रनवे को बढ़ाने के लिए अधिग्रहण की जाने वाली भूमि का सर्वे कार्य प्रारंभ हो गया है। भूमि का सर्वे प्रारंभ हो जाने के बाद एयरपोर्ट से सटे गांव में रहने वाले ग्रामीणों की नींद उड़ी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि 109 एकड़ जमीन भी यदि मिल जाती है तो एयरपोर्ट के रनवे का विस्तार हो जाएगा। ऐसे में अब पुरा रघुनाथपुर, कर्मी और बैकुंठपुर गांव में भूमि अधिग्रहित की जाएगी।

पहले दिन रघुनाथपुर गांव में किया गया सर्वे

पहले दिन रघुनाथपुर गांव में किया गया सर्वे

सर्वे करने वाली टीम द्वारा पहले दिन पुरा रघुनाथपुर गांव में भूमि का सर्वे करने के साथ ही मकानों तथा पेड़ पौधों आदि की भी जानकारी एकत्र की गई। राजस्व कर्मियों द्वारा पुरा रघुनाथपुर गांव में जिस स्थान की भूमि अधिग्रहित की जानी है इतने दायरे में आने वाले मकानों में एक-एक कमरे की जानकारी जुटाई गई। सर्वे कार्य पूरा किए जाने के बाद राजस्व कर्मियों द्वारा इसकी रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी जाएगी। वहां से जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।

टनल से गुजरेगा नेशनल हाईवे

टनल से गुजरेगा नेशनल हाईवे

वाराणसी एयरपोर्ट पर रनवे की लंबाई बढ़ाए जाने के चलते हाईवे को टनल से गुजारा जाएगा। एयरपोर्ट के पूर्वी तरफ रेलवे लाइन होने के कारण उधर रनवे का विस्तार नहीं किया जा सकता है ऐसे में पश्चिमी तरफ ही रनवे बढ़ाया जाएगा। पश्चिम तरफ एयरपोर्ट से सटकर नेशनल हाइवे 56 गया हुआ है। ऐसे में रनवे की लंबाई बढ़ाए जाने पर हाईवे को टनल(सुरंग) से गुजारा जाएगा। ऊपर विमानों की लैंडिंग हुई और टनल में से वाहनों का आवागमन होगा।

रक्षा संपदा के लिए अधिकृत की जाएगी 150 एकड़ भूमि

रक्षा संपदा के लिए अधिकृत की जाएगी 150 एकड़ भूमि

निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि वाराणसी एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए जहां 109 एकड़ भूमि का सर्वे किया जा रहा है, वहीं रक्षा संपदा के लिए भी 150 एकड़ भूमि अधिग्रहीत की जाएगी। रक्षा संपदा के लिए एयरपोर्ट से सटे गांव धर्मनपुर, घमहापुर, दुदुलपुर, दल्लीपुर, मंगारी आदि गांव से भूमि अधिग्रहीत की जानी है उसके लिए भी जल्दी सर्वे प्रारंभ होगा

इस बारे में एसडीएम पिंडरा पुष्पेंद्र पटेल ने बताया कि भूमि का सर्वे कार्य प्रारंभ हो गया है और सर्वे करने वाली टीम द्वारा सर्वे करने के बाद इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी। उसके बाद आगे की कार्यवाही प्रारंभ होगी।

इसे भी पढ़ें- डिप्टी सीएम को भाया बनारसी पान और कुल्‍हड़ वाली चाय, केतली संग शेयर किए फोटो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+