Varanasi News: काशी सांसद खेल प्रतियोगिता में दौड़ेंगी 103 साल की कलावती, साहस जानकर आप भी कहेंगे वाह!

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित काशी सांसद खेल प्रतियोगिता में 103 साल बूढी महिला कलावती देवी भी हिस्सा लेंगी। कलावती देवी ने इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए अपना पंजीकरण कर लिया है। पंजीकरण कराने के बाद अधिकारियों को जब इसकी जानकारी हुई तो लोग हैरान रह गए।

वाराणसी के शहर उत्तरी विधानसभा के परमानंदपुर गांव की रहने वाली 103 साल की बूढी महिला कलावती देवी काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में हिस्सा लेंगी। इसके लिए कलावती देवी द्वारा शुक्रवार को अपना पंजीकरण कर लिया गया।

103-year-old-kalavati-will-run-in-kashi-mp-sports-competition-in-varanasi-up

मीडिया से बात करते हुए कलावती देवी द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर उन्होंने ऐसा कदम उठाया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ' खेलेगा भारत तो, खिलेगा भारत' योजना ने इन्हें काफी प्रभावित किया। उन्होंने इच्छा जाता है कि इस प्रतियोगिता में काफी संख्या में लोगों को शामिल होना चाहिए।

दर्शन वाराणसी में काशी सांसद खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसका आयोजन ग्राम पंचायत स्तर पर, उसके बाद न्याय पंचायत स्तर पर तथा न्याय पंचायत स्तर पर विजेता खिलाड़ियों का चयन किए जाने के बाद ब्लॉक स्तर पर और ब्लॉक स्तर के बाद जिला स्तर पर इसका आयोजन होगा।

इसमें विभिन्न प्रकार के खेलों को शामिल किया गया है। जो भी व्यक्ति इस प्रतियोगिता में अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करना चाहता है वह ऑनलाइन माध्यम से इसका रजिस्ट्रेशन कर सकता है। रजिस्ट्रेशन करने के बाद बताए हुए स्थान पर खिलाड़ी को पहुंचना होगा। फिलहाल, 103 साल की बूढी महिला द्वारा 100 मीटर दौड़ लगाने की जानकारी मिलने के बाद वाराणसी में उनकी चर्चा जोरों पर चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+