गुजरात में फिर धधकी एक फैक्ट्री, आग बुझाने के लिए 4 शहरों से आईं दमकलें, धुएं ने ऐसे कर दिया रंग में भंग

वापी। गुजरात में वलसाड जिले के सरीगाम स्थित सेवन इलेवन कंपनी आग से धधक उठी। यहां कलर का उत्पादन होता था। अत: सोलवंट समेत अन्य ज्वलनशील पदार्थों में लगी आग से सुबह में एक धमाका हुआ और उसके बाद वहां चीख-पुकार मच गई। कुछ ही देर में धुएं के गुबार कई किमी दूर तक फैल गए। गनीमत रही कि, इस दिन छुट्टी थी और हादसे के वक्त सिक्योरिटी गार्ड्स ही थे।

Fire breaks out in color company, plant Burnt Due To Fierce Fire In Sarigam vapi gujarat

हादसे का चलने पर पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। साथ ही दूर-दूर से दमकल की गाड़ियां आने लगीं। सरीगाम के अलावा उमरगाम और वापी से भी दमकल की गाड़ियां बुलानी पड़ीं। जानकारी के अनुसार, 10 से ज्यादा दमकल गाड़ियां सरीगाम, उमरगाम, वापी समेत अन्य जगहों से पहुंचीं। जिन्हें आग पर काबू पाने में तीन घंटे से ज्यादा समय की मशक्कत करनी पड़ी।

कंपनी के एक कर्मचारी के मुताबिक, इस भीषण आग से कंपनी में मशीनरी के अलावा तैयार माल और रॉ-मटेरियल पूरी तरह जल गया। यह हादसा बुधवार सुबह करीब पांच बजे साप्ताहिक अवकाश के दिन हुआ, उस दिन कंपनी बंद थी। रंग बनाने की कंपनी यह धुंए और आग से काली पड़ गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+