Vadodara Road accident: ट्रक-ऑटो की टक्कर में 10 लोगों की दर्दनाक मौत, 7 लोग घायल

वडोदरा, 04 अक्टूबर। Vadodara Road accident: गुजरात के वड़ोदरा में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां ऑटोरिक्शा और ट्रक के बीच टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि इस हादसे में 7 लोग घायल हुए हैं। यह हादसा वडोदरा के दार्जीपुरा स्थित एयर फोर्स स्टेशन के पास हुआ है। हादसे की जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमे देखा जा सकता है कि ऑटो रिक्शा के परखच्चे उड़ गए हैं। हादसे में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

Vadodara

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जाहिर किया है। पीएमओ की ओर से ट्वीट करके इस हादसे पर दुख जाहिर करते हुए कहा गया, वडोदरा जिले में सड़क दुर्घटना से दुखी हूं,हादसे में में मृतकों के शोक संतृप्त परिवार के प्रति मैं अपनी संवेदना जाहिर करता हूं। घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं। मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष की ओर से 2-2 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया गया है जबकि घायलों के परिजनों को 50-50 हजार रुपए के मुआवजे का ऐलान किया गया था।

इस हादसे पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने दुख जाहिर किया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके हादसे पर दुख जाहिर करते हुए मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की है। वहीं घायलों के परिजनों को 50-50 हजार रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है। बता दें कि ताजा रिपोर्ट के अनुसार इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+