खुशखबरी: इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए भारत में इन 16 राजमार्गों पर बनेंगे 810 चार्जिंग स्टेशन

वडोदरा। इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए सरकारी कंपनी कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज (सीईएसएल) एक्सप्रेस-वे पर 810 चार्जिंग स्टेशन बनवाएगी। एक चार्जिंग स्टेशन गुजरात में वडोदरा-अहमदाबाद हाईवे पर स्‍थापित किया जाएगा। उसी प्रकार यहां कुछ और राजमार्गों पर भी इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग स्टेशन शुरू किए जाएंगे।

Good news: 810 charging stations will be built for electric vehicles

कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज (सीईएसएल) की ओर से कहा गया कि, देश के 16 राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे समेत 10,275 किलोमीटर क्षेत्र में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 810 चार्जिंग स्टेशन स्‍थापित किए जाएंगे। जिन स्थानों पर ऐसे स्‍टेशन स्‍थापित होंगे, उनमें मुंबई-पुणे राजमार्ग, अहमदाबाद-वडोदरा राजमार्ग, दिल्ली-आगरा यमुना एक्सप्रेस-वे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे, हैदराबाद ओआरआर एक्सप्रेस-वे और आगरा-नागपुर राजमार्ग समेत अन्य व्यस्त शामिल हैं।

सीईएसएल के अधिकारियों के मुताबिक, कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज (सीईएसएल) ये चार्जिंग स्टेशन सर्विस पर्चेजिंग मॉडल पर बना रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि, जो वाहन चालक अपने वाहनों की चार्जिंग कराएंगे, उन्‍हें भुगतान भी करना होगा। चूंकि, अब देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढ़ रही है, तो इसके साथ चार्जिंग स्टेशनों की मांग भी बढ़ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+