Youtuber Agastya Chauhan Death: जवान बेटे की मौत को लेकर उठ रहे सवाल, जानिए कौन-कौन हैं परिवार में?
यमुना एक्सप्रेस वे पर बुधवार सुबह उत्तराखंड के मशहूर यू-ट्यूबर व बाइक राइडर अगस्त्य चौहान की दर्दनाक मौत हो गई। अगस्त्य के परिवार में माता पिता के साथ ही एक बहन हैं। अगस्त्य के पिता जितेंद्र चौहान पहलवान हैं।

यमुना एक्सप्रेस वे पर टप्पल क्षेत्र में बुधवार सुबह उत्तराखंड के मशहूर यू-ट्यूबर व बाइक राइडर अगस्त्य चौहान की दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद से उनके प्रशंसक काफी दुखी हैं। अगस्त्य चौहान की मौत को लेकर कई तरह के सवाल भी उठने लगे हैं। खासकर उनके परिजन जिन परिस्थितियों में मौत हुई है, उसको लेकर कई सवाल कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि अगस्त्य के परिवार में कौन-कौन हैं।
देहरादून के चकराता रोड कापरी ट्रेड सेंटर का रहने वाला था
22 वर्षीय बाइक राइडर अगस्त्य चौहान मूल रूप से उत्तराखंड देहरादून के चकराता रोड कापरी ट्रेड सेंटर का रहने वाला था। जो कि प्रो-राइडर 1000 नाम से यू-ट्यूब चैनल चलाता था। कई लाख की संख्या में उसके फॉलोअर्स भी हैं। इसके अलावा 2022-23 में हैदराबाद में हुई पंजा कुश्ती की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का भी चैंपियन बना था। अगस्त्य के परिवार में माता पिता के साथ ही एक बहन हैं।
बेटी को विदेश भेजने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट जा रहे थे
अगस्त्य के पिता जितेंद्र चौहान पहलवान हैं। पहलवानी में कई मेडल जीत चुके हैं। साथ ही बिजनेसमेन हैं। बताया जा रहा है कि वे अपनी बेटी को विदेश भेजने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट जा रहे थे, तभी रास्ते में बेटे के साथ अनहोनी की सूचना मिली। अगस्त्य की मौत की खबर से माता-पिता के साथ ही उसकी बहन का रोकर बुरा हाल था। बुधवार सुबह टप्पल क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे के माइल-47 के पास अपनी बाइक से ही अगस्त्य चौहान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications