Wrestlers Protest: क्या गंगा में मेडल बहाने से पहलवानों को रोका जाएगा, हरिद्वार के SSP ने दे दिया जवाब
विरोध से रोके जाने के बाद पहलवानों ने गंगा में अपने मेडल विसर्जित करने का निर्णय लिया है। रेसलर्स को इस निर्णय से जुड़े एक सवाल पर हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अहम बात कही है।

Wrestlers Protest: भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध कर रहे पहलवानों के जंतर मंतर से हटाए जान के बाद अब उन्होंने अगला कदम उठाया है। रेसलर्स अब हरिद्वार में गंगातट के लिए कूच कर सकते हैं। उन्होंने गंगा में अपने मेडल को प्रवाहित करने का निर्णय है। ऐसे में हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस ने अधीक्षक ने पहलवानों के इस निर्णय पर पुलिस के एक्शन से जुड़े सवाल का जवाब दिया। मंगलवार हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह ने कहा के पहलवान अपने निर्णय के लिए स्वतंत्र हैं।
पहलवानों के पदकों को गंगा में प्रवाहित करने की घोषणा को लेकर हरिद्वार पुलिस ने कहा उन्हें ऐसा करने से नहीं रोका जाएगा। हरिद्वार के एसएसपी अजय सिंह ने कहा, "पहलवान अपने निर्णय के लिए स्वतंत्र हैं। अगर वे अपने पदक पवित्र गंगा में विसर्जित करने आ रहे हैं तो हम उन्हें नहीं रोकेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों से उन्हें रोकने का कोई निर्देश नहीं मिला है।"
एसएसपी ने कहा कि गंगा दशहरा के अवसर पर लगभग 15 लाख तीर्थयात्री गंगा में पवित्र डुबकी लगाने के लिए हरिद्वार आते हैं और पहलवानों का भी स्वागत किया जाता है। लोग गंगा में सोना, चांदी और अस्थियां विसर्जित करते हैं। अगर पहलवान चाहें तो अपने पदक विसर्जित कर सकते हैं।
जंतर मंतर पर विरोध से हटाए जाने के बाद मंगलवार को ट्विटर पहलवान साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया और विनेश फोगट ने कहा कि पहलवान हरिद्वार जाएंगे और मंगलवार शाम 6 बजे अपने पदक गंगा में विसर्जित करेंगे। उन्होंने आगे कहा, "ये पदक हमारे जीवन, हमारी आत्मा हैं। आज उन्हें गंगा में विसर्जित करने के बाद जीने का कोई कारण नहीं रहेगा। इसलिए हम उसके बाद इंडिया गेट पर आमरण अनशन शुरू करेंगे।"
वहीं गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने पहलवानों के इस निर्णय पर कोई टिप्पणी नहीं की। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने उन्हें आज पहलवानों के हरिद्वार आने की सूचना नहीं दी। उन्होंने बताया कि लाखों तीर्थयात्री आज हरिद्वार में हैं। इस वक्त गंगा सप्तमी अनुष्ठानों के प्रबंधन की तैयारी पर विचार किया जा रहा है।
बता दें कि पिछले हफ्ते रविवार को पहलवान नए संसद भवन की ओर मार्च कर रहे थे। ऐसे में पुलिस ने विरोध स्थल पर लगे टेंट को हटा दिया और पहलवानों के विरोध के आयोजकों पर दंगा करने और गैरकानूनी सभा करने के आरोप में मामला दर्ज किया।












Click it and Unblock the Notifications