महिला आरक्षण बिल: मातृ शक्ति को बधाई,आने वाले चुनावों में अधिक भागीदारी की करें तैयारी- BJP अध्यक्ष भट्ट
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने महिला आरक्षण बिल के संसद में आने पर खुशी जताते हुए कहा कि देश की आधी आबादी को संसद और विधान सभा मे प्रतिनिधित्व देने का सपना मोदी सरकार मे ही पूरा हो पाया और यह ऐतिहासिक घड़ी अब बहुत नजदीक है।

पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए केंद्रीय कैबिनेट द्धारा पास मातृ शक्ति को लोकसभा एवं विधानसभा में 33 फीसदी आरक्षण देने को मोदी सरकार का एक और ऐतिहासिक निर्णय बताया। उन्होने कहा कि 90 के दशक से यह बिल संसद में पास होने का इंतजार कर रहा है। कई मर्तबा विभिन्न सरकारों ने प्रयास भी किए और नाकाम रहे।
कभी इच्छा शक्ति की कमी रही कभी संख्या बल की,लेकिन देश की आधी आबादी को उसका अधिकार दिलाने का बीड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उठाया है। उनकी कैबिनेट का बिल पास कर सदन में भेजना और मोदी जी के पुराने ट्रेक रिकॉर्ड को देखते हुए देश की जनता को भरोसा हो गया है कि इस बार महिला आरक्षण विधेयक पास होकर रहेगा। इस निर्णय से देश की तरह उत्तराखंड में भी जश्न का माहौल है।
उन्होने प्रदेश की सभी मातृ शक्ति को बधाई देते हुए आने वाले चुनावों में अधिक भागीदारी की तैयारी के लिए शुभकामना दी हैं| उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी पंचायतों में 50 फीसदी और नौकरियों में 30 फीसदी आरक्षण देकर भाजपा सरकार मातृ शक्ति को सामाजिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।
मीडिया द्धारा कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट को लेकर पूछे गए सवाल का जबाब देते हुए कहा कि जो दुर्व्यवहार विधायक ने कॉलेज के छात्रों, निदेशक और उनके परिजनों के साथ किया वह बेहद निंदनीय और शर्मनाक है। विधायक के आरोपों से उलट जिस तरह की जानकारी और वीडियो सामने आ रहे हैं वह उनकी सोच और मानसिकता को दर्शाता है।इस पूरे प्रकरण पर कानून अपना काम करेगा। उन्होने कहा कि पार्टी राज्यपाल से मांग करती है कि वे इस पूरे घटनाक्रम को संज्ञान में लेते हुए आवश्यक संवैधानिक कार्यवाही करे।












Click it and Unblock the Notifications