उत्तराखंड में 10वीं के नतीजे के बिना छात्रों को 11वीं में मिलेगा एडमिशन, जानिए क्यों

शिक्षा विभाग की पहल, छात्रों को मिलेगा प्रोविजनल प्रवेश

देहरादून, 5 मई। उत्तराखंड में शिक्षा विभाग ने एक नई पहल की है। उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं के छात्र-छात्राओं को रिजल्ट आए बिना 11वीं कक्षा में एडमिशन दिया जा रहा है। छात्रों को प्रोविजनल प्रवेश दिया जाएगा। जो कि रिजल्ट आने के बाद बदल दिया जाएगा। हाईस्कूल की परीक्षा पास कर लेती हैं तो उनका प्रवेश नियमित कर दिया जाएगा। जबकि फेल होने पर उनका 11वीं में औपबंधिक प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा।

Without 10th result in Uttarakhand, students will get admission in 11th, know how

रिजल्ट के लिए करना पड़ता है लंबा इंतजार
बोर्ड परीक्षाएं खत्म होने के बाद छात्र-छात्राओं को एक से दो माह तक रिजल्ट का इंतजार करना पड़ता है। बोर्ड परीक्षाएं 19 अप्रैल 2022 को समाप्त हो चुकी हैं। जिस वजह से काफी लंबे समय तक छात्रों को बिना पढ़ाई के समय काटना पड़ता है। छात्रों का एडमिशन रिजल्ट आने के बाद शुरू होता है। जो कि लंबी प्रक्रिया है। इस समय का सदुपयोग करने के लिए उत्तराखंड बोर्ड के छात्रों के लिए शिक्षा विभाग ने नई पहल की है। शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने जारी निर्देश में कहा कि शिक्षा मंत्री की ओर से अपेक्षा की गई है कि 10वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को परीक्षा परिणाम घोषित होने से पूर्व के समय का छात्रहित में सदुपयोग किया जा सके इसके लिए उन्हें 11वीं कक्षा में औपबंधिक प्रवेश कराते हुए पठन-पाठन शुरू किया जाए।
अनुबन्ध के आधार पर प्रवेश मिलेगा प्रवेश
10वीं की परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राओं को शैक्षिक सत्र 2022-23 में अनुबन्ध के आधार पर प्रवेश दिया जाए। यदि संबंधित छात्र-छात्राएं हाईस्कूल की परीक्षा पास कर लेती हैं तो उनका प्रवेश नियमित कर दिया जाएगा। जबकि फेल होने पर उनका 11वीं में औपबंधिक प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा। शिक्षा निदेशक की ओर से कहा गया है कि छात्र-छात्राएं जिस स्कूल से हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं, उस स्कूल के अलावा किसी अन्य स्कूल में प्रवेश लेना चाहेंगे तो मूल स्कूल के प्रधानाचार्य से हाईस्कूल की परिषदीय परीक्षा-2022 में शामिल होने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। जिस आधार पर उसे दूसरे स्कूल में औपबंधिक प्रवेश दिया जा सकेगा। ऐसे छात्र-छात्राओं को हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में पास होने पर अंकपत्र सह प्रमाणपत्र एवं स्थानांतरण प्रमाण पत्र मूल विद्यालय से प्राप्त कर प्रस्तुत करना होगा। इसके बाद उनका प्रवेश नियमित किया जाएगा। शिक्षा निदेशक ने कहा कि 11वीं कक्षा में औपबंधिक प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र-छात्रा एवं उनके अभिभावक से प्रवेश लेते समय इस आशय का अनुबंध प्राप्त कर लिया जाए कि उस छात्र-छात्रा का प्रवेश हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा 2022 में उत्तीर्ण होने के बाद मान्य होगा। कक्षा 11 में औपबंधिक रूप से प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अलग से अस्थायी प्रवेश पंजिका तैयार की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+