Uttarakhand: पत्नी पीड़ित, हल्द्वानी में धरने पर बैठे पति की मांग मुझे इंसाफ चाहिए, जानिए क्या है पूरा मामला
उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति पार्क में धरने पर बैठा हुआ है। जो कि अपनी पत्नी से इंसाफ की गुहार लगा रहा है।
उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति पार्क में धरने पर बैठा हुआ है। जो कि अपनी पत्नी से इंसाफ की गुहार लगा रहा है। पति ने धरनास्थल पर दो पोस्टर भी लगाए हैं। एक में लिखा है पत्नी पीड़ित, दूसरे में मुझे इंसाफ चाहिए। सोशल मीडिया में ये पोस्टर और ये मामला जमकर वायरल हो रहा है।

हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में धरने पर बैठे हरिद्वार के रहने वाले नितिन जैन ने हाथों में एक पोस्टर लिया हुआ है, जिसमें लिखा है मुझे इंसाफ चाहिए। इसके साथ ही धरनास्थल पर एक पोस्टर लगाया हुआ है, जिसमें पत्नी पीड़ित लिखा गया है। ये देखकर और सुनकर हर कोई इस मामले को लेकर जानकारी जुटा रहे हैं।
नितिन जैन ने मीडिया को बताया कि वे कारोबारी हैं। पढ़ाई के समय एक युवती से दोस्ती हुई और 2014 में हरिद्वार में कोर्ट मैरिज की। कुछ साल दोनेां के बीच जिदंगी आराम से कटी। उनका दावा है कि उन्होंने पत्नी को पढ़ा लिखाकर पीएचडी कराया। 2018 में उसकी बीबी की नौकरी शिक्षा विभाग में रुद्रप्रयाग में लग गई।
एक साल बाद पत्नी की हल्द्वानी के एक राजकीय महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर नौकरी लग गई। पति का आरोप है कि इसके बाद पत्नी के सुर बदल गए और पत्नी ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया है। यहां तक की मामला पुलिस तक पहुंचा। जब पति को कहीं से न्याय की उम्मीद नजर नहीं आई तो वह हरिद्वार से आकर हल्द्वानी के बुध पार्क में धरने पर बैठ गया। दोनों की एक बेटी है। वह अपनी बेटी वापस मांग रहा है।
पति का आरोप है कि वह पत्नी को 25 हजार खर्चा भी दे रहा था लेकिन अब उसकी प्रताड़ना बढ़ गई है। जबकि पत्नी लाखों में कमा रही है। वह अब पत्नी से अपनी बेटी को वापस दिलाने की मांग कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications