बीवी ने बीयर में पति को दी नींद की गोलियां, फिर बेहोशी की हालत में प्रेमी से करवा दी हत्या

उधम सिंह नगर। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिस सुनकार आप भी हिल जाएंगे। दरअसल, यहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिल पति की हत्या कर डाली। इस हत्याकांड का पुलिस ने करीब छह घंटे के अंदर खुलासा करते हुए पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि शख्स की पत्नी ने इस पूरे हत्याकांड की पूरी पटकथा भी खुद ही लिखी थी।

छह घंटे के अंदर पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा

छह घंटे के अंदर पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा

ट्रांजिट कैंप के थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि समीर विश्वास अरविंद नगर वार्ड नंबर तीन ट्रांजिट कैंप में रहता था। शुक्रवार देर रात समीर विश्वास की घर में सोते वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल शुरू की और छह घंटे के अंदर समीर की पत्नी श्यामली, विश्वजीत, शिबू अधिकारी और महेश सरकार को गिरफ्तार कर लिया। एसओ जोशी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की बात कबूल की। साफ हुआ कि श्यामली और विश्वजीत का प्रेम प्रसंग चल रहा था।

नींद की गोलियां बीयर में मिलाकर पिलायीं थी

नींद की गोलियां बीयर में मिलाकर पिलायीं थी

श्यामली के कहने पर विश्वजीत अपने दो साथियों संग देर रात समीर के घर पहुंचा और उसे गोली मार दी। एसओ जोशी के अनुसार, पूछताछ में श्यामली ने बताया कि शुक्रवार रात समीर ने बीयर पी। इस दौरान श्यामली ने मौका पाकर बीयर में नींद की गोलियां मिला दीं। समीर के सो जाने के बाद उसने दरवाजे खुले रखकर विश्वजीत को फोन कर बुला लिया। विश्वजीत बाइक पर शिबू और महेश के साथ पहुंचा। घर में घुसकर समीर को गोली मारी और फिर तीनों भाग निकले।

पति-पत्नी के बीच हुई थी पंचायत

पति-पत्नी के बीच हुई थी पंचायत

एसओ जोशी ने बताया कि पुलिस को बदमाशों के घर में घुसने और हत्या करने की सूचना मिली थी। लेकिन, जांच शुरू हुयी तो परतें खुलती गई। बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि समीर को श्यामली और विश्वजीत के बारे में पता चल गया था। उसने श्यामली को विश्वजीत से दूर रहने को कहा था। इस मसले पर कुछ समय पहले पंचायत भी हुयी थी। यह जानकारी मिलने पर श्यामली से पूछताछ की गई तो उसने सच उगल दिया। पुलिस ने हत्यारोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा, एक 315 बोर का खोखा, बीयर में मिलाने के लिए लायी गयी नींद की गोलियां और एक बाइक बरामद की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+