पूर्व सीएम हरीश रावत को क्यों सता रही मंगलौर की चिंता, जानिए क्यों कहा- भाग हरीश भाग...

उत्तराखंड में बदरीनाथ व मंगलौर सीट पर उपचुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस दोनों ने जीत को लेकर जोर लगा रखा है।

कांग्रेस के लिए दोनों सीटों पर जीतना बड़ी चुनौती है। बदरीनाथ सीट पर कांग्रेस के राजेंद्र भंडारी के इस्तीफा देने के बाद चुनाव हो रहा है। जबकि मंगलौर सीट पर बसपा और कांग्रेस में जबरदस्त टक्कर रही है। ऐसे में दोनों सीटों पर जीतने के लिए कांग्रेस ने पूरा दम लगाया हुआ है।

Why is former CM Harish Rawat worried about Mangalore know why he said - Run Harish Run

इस बीच पूर्व सीएम और कांग्रेस के सीनियर नेता हरीश रावत भी मैदान में डटे हुए हैं। ​हरीश रावत पहले बदरीनाथ सीट पर प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कहा है कि आज शाम तक चुनाव प्रचार के कार्यक्रम लगे हुए हैं। मगर मुझे अभी से चिंता मंगलौर के अपने चुनाव प्रचार के शेड्यूल की हो रही है। हरीश रावत ने कहा ​है कि वे देहरादून पहुंचने के बाद मंगलौर में चुनाव प्रचार के लिए जुटेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि मेरी जीवन की नियति में भी यही लिखा है, भाग हरीश भाग। हरदा कहते हैं कि मैं कोई सेलिब्रिटी तो हूं नहीं कि कोई मुझ पर डॉक्यूमेंट्री बनाएगा! लेकिन मेरा मन जरूर चित्रांकन कर रहा है, मैं वह दिन ढूंढ रहा हूं जिस दिन वस्तुत: मैंने शारीरिक और मानसिक रूप से विश्राम लिया हो।

कहा कि मंगलौर हमारी सैद्धांतिक लड़ाई का एक जबरदस्त मोर्चा है, कांग्रेस किसान के सम्मान की लड़ाई लड़ रही हैंं। मंगलौर किसान प्रधान क्षेत्र है। कांग्रेस छोटे-छोटे व्यवसायों की जिनको जीएसटी के सिस्टम व नोट बंदी ने बर्बाद कर दिया उनके सर्वाइवल की लड़ाई भी लड़ रहे हैं।

मंगलौर के अंदर इस मतदाता का प्रतिशत भी लगभग 25 प्रतिशत से ऊपर है। साथ ही कहा कि मंगलौर के अंदर सामान्य उपभोक्ता भी है जिसकी महंगाई की लड़ाई भी कांग्रेस लड़ रही है, यदि यह सारे वर्ग जिनके हित साधन की हम लड़ाई लड़ रहे हैं, हमारे पक्ष में आ जाएं तो फिर कहीं से भी कोई आ रहा हो, वह मंगलौर की जनता के फैसले को झपट्टा मारकर नहीं ले जा सकता है और ले जा पाएगा भी नहीं, हम प्राण देकर के भी ऐसा नहीं होने देंगे।

बता दें कि मंगलौर सीट हरिद्वार लोकसभा सीट के अंर्तगत आती है। जहां हरीश रावत ने इस चुनाव में अपने बेटे वीरेंद्र को लड़ाया। लेकिन वे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से चुनाव हार गए। अब माना जा रहा है कि हरीश रावत मंगलौर उपचुनाव जीतकर हार का बदला चुकाना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+