हरियाणा के बाद केदारनाथ और निकाय चुनाव में कांग्रेस को क्या मिलेगा? BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कही ये बात

Kedarnath हरियाणा में मिली जीत के बाद भाजपा अब उपचुनाव को जीतने के लिए पूरा जोर लगाएगी। इसके लिए हरियाणा से भाजपा को संजीवनी मिल गई है। साथ ही भाजपा अब कांग्रेस पर हमलावर है।

भाजपा ने दावा किया है कि भ्रम एवं झूठ की राजनीति का जवाब कांग्रेस को हरियाणा के बाद केदारनाथ एव निकाय चुनाव में भी मिलना तय है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि सनातन एवं देश को बांटने वाली कांग्रेस को अब देवभूमिवासी भी केदारधाम के अपमान का दंड अवश्य देंगे।

what will Congress get Kedarnath and Nikay elections After Haryana bjp State President mahendra bhatt

हरियाणा में मिली हार से स्थानीय कांग्रेस का विश्वास पूरी तरह हिल चुका है और उनके नेताओं की बची खुची गलतफहमी केदार घाटी की जनता अब कमल खिला दूर करने वाली है।

उन्होंने कहा कांग्रेस के सीनियर नेताओं को संविधान हाथ में लेकर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस को अब हरियाणा की जनता का जनादेश स्वीकार नही है। जो स्थानीय कांग्रेस नेता आज वहां समाज को बांटने का झूठा आरोप लगा रहे हैं, उनकी जुबान हिली तक नही जब उनकी प्रभारी शैलजा का कांग्रेस नेताओं ने सार्वजनिक अपमान किया।

जो कल जातीय जनगणना और जातिवादी राजनीति को अपनी जीत का मूल मंत्र बताते नही थक रहे थे, हैरानी है कि आज वही हम पर समाज को बांटने का झूठा आरोप लगा रहे हैं ।

जबकि सच्चाई यह कि हरियाणा की जनता ने कांग्रेस की जातिवादी राजनीति और झूठे वादों को सिरे से नकार दिया है । जनता ने एक बार फिर मोदी के विकास मंत्र और देश के संवैधानिक तंत्र पर विश्वास जताया है । वहीं किसान, जवान, पहलवान के नाम पर फैलाए जा रहे उनके झूठ एवं प्रपंच के नाटक का परदा गिरा दिया है। यही वजह है कि दिल्ली में बैठे अपने आलाकमान की शह पर वे चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं और जनता के विवेक पर ही सवाल उठाने की पुरानी रणनीति अपना रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+