आयकर विभाग की रेड के दौरान कांग्रेसी नेता के घर पर पकड़े गए रहस्यमयी बैग में क्या निकला?
रियल स्टेट कारोबारी और कांग्रेस के नेता राजीव जैन के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीमों ने छापेमारी की। इस दौरान एक बैग चर्चा का विषय बना हुआ है। छापेमारी के दौरान राजीव जैन के पड़ोसी की छत से एक बैग बरामद हुआ। इस बैग का वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
इसमें उनके पड़ोस के घर से अधिकारी एक बैग लेकर आते दिख रहे हैं। इसके बाद वह जैन के घर में दाखिल हुए। बैग में क्या निकला और किसका है, इसको लेकर अभी कोई खुलासा नहीं हो पाया है। रहस्यमयी बैग को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं।

राजीव जैन देहरादून के रियल स्टेट कारोबारी हैं। जो कि कांग्रेस के नेता औ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के मीडिया समन्वयक व सलाहकार रहे हैं। मंगलवार को सुबह 4 बजे उनके देहरादून स्थित ठिकानों पर छापेमारी शुरू हुई। राजीव जैन के साथ ही उनके करीबियों पर भी छापेमारी हुई है। बताया जा रहा है कि जैन और करीबियों के विभिन्न ठिकानों से आयकर विभाग ने काफी नकदी आभूषण और संपत्तियों के दस्तावेज कब्जे में लिए हैं।
इस दौरान किसी को भी घर से बाहर नहीं जाने दिया गया और बाहर से भी कोई भीतर प्रवेश नहीं कर पाया। सीआईएसएफ के जवान इस दौरान सुरक्षा में तैनात रहे। माना जा रहा है कि आयकर विभाग की जांच रातभर जारी रही। जो आगे भी जारी रह सकती है। इस दौरान एक घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहा।
बताया गया कि छापेमारी के शुरू होते ही राजीव जैन के घर से एक बैग पड़ोसी की छत पर फेंक दिया गया था। इसकी जानकारी मिलते ही आयकर विभाग के कार्मिक जैन के घर की छत के सहारे पड़ोसी की छत पर पहुंचे और बैग को बरामद कर लिया। बैग में क्या था, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। इस बैग के कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications