हल्द्वानी हिंसा में पैसे बांटने वाले वीडियो का क्या है एनजीओ कनेक्शन,पुलिस ने जारी किया बयान,अब आएगा सच सामने

हल्द्वानी हिंसा को लेकर पुलिस लगातार एक्शन में हैं। उपद्रवियों के साथ ही पुलिस इस हिंसा में बाहरी तत्वों की भी पड़ताल करने में जुटी है। इस बीच सोशल मीडिया में एक वीडियो जिसमें कथित एनजीओ के एक युवक द्वारा बनभूलपुरा क्षेत्र में लोगों को पैसे बांटे जाने का वीडियो प्रसारित किया जा रहा है।

What is NGO connection video money distribution Haldwani violence? Police statement now truth come

पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस प्रकरण का पुलिस जांच कर रही है। इसमें पुलिस ने एनजीओ के अकाउंट नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, पैन नंबर से सम्बंधित सूचना आयकर विभाग एवं अन्य एजेंसी को भी दी गई है, जिनके द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस की ओर से हैदराबाद यूथ करेज एनजीओ को डोनेट करने वालों को भी चिन्हित किया जा रहा है।

एनजीओ के अकाउंट, रजिस्ट्रेशन नंबर सीज करवाने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि गलत तरीके से पैसा लेने वह दंगाइयों को सपोर्ट करने एवम सोशल मीडिया में तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पोस्ट करने व भ्रामक तथ्य पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने सभी से इस तरह के एनजीओ को किसी भी तरीके का डोनेट न करने का अनुरोध किया है।

बीते 8 फरवरी को हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना को अंजाम दिया गया। इस हिंसा में 5 लोगों ने जान गंवाई। इस हिंसक घटना के दौरान उपद्रवियों ने थाना तक फूंक दिया।

जिसके बाद 11 दिन तक कर्फ्यू लगा रहा। घटना के सम्बन्ध में थाना-बनभूलपुरा में 03 मुकदमें दर्ज किये गये हैं। हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा की ओर से विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के आसपास के सीसीटीवी के अवलोकन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश दी गयी।

संबंधित मुकदमों में उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये गये। अभी तक पुलिस कार्यवाही में कुल 78 उपद्रवियों की गिरफ्तारी की गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+