Aam Budget 2024 को लेकर क्या बोले देहरादून के व्यापारी वर्ग, संतुलित होने के बाद भी किस बात से हुए मायूस
Aam Budget 2024 से कई वर्ग को राहत को कुछ को निराशा हाथ लगी है। उत्तराखंड की बात करें तो इस बार मोदी सरकार ने उत्तराखंड के लिए आपदा की दृष्टि से विशेष पैकेज देने की बात की है।
व्यापारी वर्ग भी बजट को लेकर काफी संतुष्ट नजर आ रहे हैं। हालांकि इस बार भी बजट में जीएसटी को लेकर कुछ खास बदलाव न होना और व्यापारी वर्ग के लिए कोई नया प्राविधान न होने से व्यापारी वर्ग मायूस भी नजर आया है।

देहरादून के व्यापारी वर्ग को मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट कैसा लगा। इसको लेकर वन इंडिया ने व्यापारियों से खास बातचीत की। देहरादून में जनरल मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष और व्यापारी नेता विवेक अग्रवाल व्यापारियों के लिहाज से बजट से मायूस नजर आए। उन्होंने कहा कि सरकार से व्यापारियों को खासा उम्मीदें थी, लेकिन कुछ मिला नहीं।
Recommended Video
उन्होंने कहा कि एमएसएमई में सरकार ने थोड़ा राहत जरुर दी है। लेकिन उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थिति और हिमालयी राज्य को देखते हुए यहां व्यापारियों को बजट में खास प्राविधान किए जाने चाहिए थे। उन्होंने उम्मीद जगाई कि सरकार आगे व्यापारियों के हिम में कुछ फैसले ले सके। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को लेकर वे पीएम मोदी और वित्त मंत्री को पत्राचार जरुर करेंगे।
युवा वेलफेयर व्यापारी वर्ग के प्रधान मनोज कुमार गोयल ने कहा कि इस बजट में युवाओं के लिए की गई घोषणा सराहनीय है। इससे आने वाले समय में युवाओं को रोजगार मिलेगा। मनोज गुप्ता का कहना है कि बजट में युवाओं के लिए इंटर्नशिप प्रावधान एक अच्छी शुरूआत है।
व्यापारी वर्ग की बात करें तो एमएसएमई लोन लिमिट से राहत मिली है। जहां तक इनकम टैक्स की बात है। तो इसमें ज्यादा बदलाव नहीं होना एक अच्छी बात है। इसमें मिडिल क्लास को फायदा होना तय है।
युवा व्यापारी एसोसिएशन के सचिव अभिषेक गोयल ने कहा कि गोल्ड और सिल्वर में ड्यूटी कम करने से आम आदमी को फायदा होगा। अनुज गोयल ने कहा कि अच्छा बजट उत्तराखंड के लिए उर्जावान है। युवाओं के लिए भी अच्छा बजट है। इनकम टैक्स में 17 हजार तक लाभ होगा। संतुलित बजट है।
हालांकि उन्होंने कहा कि व्यापारी अब तक जीएसटी को लेकर अब भी परेशान हैं। व्यापारी दिनभर कम्प्यूटर आपरेटर बनकर रहा गया है। साथ ही व्यापारियों को पेंशन देने पर भी सरकार को सोचना चाहिए। देहरादून के व्यापारी वर्ग ने आम बजट को 7/10 नंबर दिए।












Click it and Unblock the Notifications