बंगाली समुदाय को लेकर BJP MLA ने विधानसभा में ऐसा क्या कह दिया कि मच गया बवाल,अब जताया खेद
गैरसेंण के मानसून सत्र में भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान के बंगाली समुदाय को लेकर दिए बयान पर पर जमकर सियासत हो रही है। भाजपा विधायक का रूद्रपुर से लेकर कई इलाकों में जमकर विरोध हो रहा है। जिसका भाजपा के तराई के विधायक और क्षेत्र के पार्टी के कार्यकर्ता भी आपत्ति जता रहे हैं।
अब मुन्ना सिंह चौहान ने वीडियो जारी कर खेद जताया। साथ ही उनके वक्तव्य को गलत नेरेटिव सैट करके पेश करने की बात की है। विकासनगर से भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने वीडियो जारी कर कहा है कि सत्र में नगर निगम के विधेयक को लेकर चर्चा हो रही थी।

जिसमें मैनें भी अपनी बात रखी।इस दौरान रैपिड सर्वे को लेकर बात आई। मेरे द्वारा अलग-अलग प्रदेशो के आरक्षित वर्गों का संदर्भ दिया गया और दृढता के साथ यह तर्क सदन में दिया गया कि कानूनी तौर पर एक राज्य की आरक्षित वर्गों की सूची दूसरे राज्यो पर लागू नही होती। क्योंकि आरक्षित वर्गों का निर्धारण राज्यो के अनुसार होता है।
उन्होंने कहा कि उधमसिंह नगर मे रहने वाले नमोशुद्र (बंगाली) समुदाय का संदर्भ देते हुए कहा गया कि उधमसिंह नगर मे विस्थापित नमोशुद्र (बंगाली) समुदाय रह रहा है, उस पर किसी को कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन मेरे इस कथन का गलत नेरेटिव सैट करके पेश किया गया जिससे बंगाली समुदाय की भावना आहत हुई है जिसके लिए मुझे खेद है।
मेरे कहने का आशय यही था कि विस्थापित होकर आये इस हिन्दू बंगाली समुदाय को सरकार ने यहां बसाया है और ये सभी शांतिप्रिय एवं मेहनती समाज उत्तराखण्ड का अभिन्न अंग है। न कि किसी की कृपादृष्टि से ये यहां रह रहे हैं।
विधानसभा में विधायक मुन्ना सिंह चौहान के बंगाली समुदाय को लेकर दिए गए वक्तव्य को लेकर उधमसिंह नगर जिले में भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। यहां भाजपा के विधायकों की भी नाराजगी सामने आई है। उधमसिंहनगर के सितारगंज,किच्छा,रूद्रपुर,गदरपुर समेत कई इलाकों में भाजपा के विधायक, नेताओं और स्थानीय लोग मुन्ना चौहान के बयान के बाद से बैकफुट पर हैं।
माना जा रहा है कि ऐसे में मुन्ना चौहान पर इस बयान को लेकर काफी दबाव भी बना। इस इलाके से पूर्व सीएम विजय बहुगुणा, वर्तमान में मंत्री सौरभ बहुगुणा समेत कई दिग्गजों की राजनीति पर असर पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications