दिल्ली-NCR में आंधी-पानी के आसार, उत्तराखंड में Orange Alert, जानिए मौसम का हाल
नई दिल्ली, 21अप्रैल। कोरोना संकट से जूझ रहे भारत में मौसम भी बार-बार अपना मिजाज बदल रहा है, भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि राजधानी दिल्ली-एनसीआर में आंधी-पानी की आशंका है तो उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है, जिसके कारण यहां Orange Alert जारी किया गया है। मालूम हो कि आज केदारनाथ, बदरीनाथ और यमुनोत्रीधाम में जमकर बादल बरसे हैं, जिससे तापमान में गिरावट आई है।

तो वहीं मौसम विभाग ने एक बार फिर से खरशाली, जानकीचट्टी में बारिश की आशंका व्यक्त की है तो वहीं कुछ स्थानों में ओले गिरने की भी संभावना बनी हुई है। हिमाचल और कश्मीर में भी बारिश हुई है, जिससे कि मौसम सुहाना हो गया है, जबकि नैनीताल, पिथौरागढ़ और चंपावत में भारी बारिश के आसार दिख रहे हैं।

दिल्ली में भी आंधी-पानी का दौर शुरू हो सकता है। आज से लेकर अगले दो दिनों तक राजधानी में बारिश की आशंका है। जबकि आसपास के इलाके हरियाणा, पंजाब में भी बूंदा-बांदी हो सकती है।राजस्थान, गुजरात और एमपी में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है तो वहीं यहां पारा 40 पार भी जा सकता है। जबकि दक्षिण भारत में भी बारिश के आसार हैं। कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना नजर आ रही है।

मौसम विभाग ने कहा कि विषुवतीय प्रशांत क्षेत्र के ऊपर मध्यम 'ला नीना' की स्थिति बनी हुई है, जिसके कारण मौसम में बहुत जल्द तब्दीली देखी जाएगी और लोग गर्मी से रूबरू होंगे। छत्तीसगढ़, ओड़िशा, गुजरात, तटीय महाराष्ट्र, गोवा एवं तटीय आंध्र प्रदेश में इस बार जोरदार गर्मी पड़ेगी तो वहीं अगले हफ्ते से देश के कीई राज्यों में प्री-मानसून बारिश भी हो सकती है तो वहीं मैदानी इलाकों के कुछ राज्यों में सूरज देवता आग उगलेंगे, जिससे पारा 45 पार हो सकता है इसलिए लोगों को काफी सतर्क रहने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications