उत्तराखंड को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, अगले दो दिनों में पड़ेगी हाड़ कंपा देने वाली ठंड

देहरादून। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम के करवट लेने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार 13 और 14 दिसंबर को प्रदेश में कोल्ड डे कंडीशन हो सकती है। ताजा बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में मौसम खराब होने की शुरूआत आज से ही हो जाएगी। वहीं, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

12 व 13 को कई इलाकों में ओले गिरने का भी अनुमान

12 व 13 को कई इलाकों में ओले गिरने का भी अनुमान

मौसम विभाग ने अनुसार, 13 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व पिथौरागढ़ के ज्यादातर 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर तेज बारिश व बर्फबारी और देहरादून, टिहरी, नैनीताल व अल्मोड़ा में कुछ इलाकों में बर्फ गिर सकती है। इसके अलावा 12 व 13 को कई इलाकों में ओले गिरने का भी अनुमान है। मौसम केंद्र ने एडवाइजरी जारी करते हुए कोल्ड डे के दौरान लोगों को एहतियात बरतने का सुझाव दिया है।

क्या है कोल्ड डे कंडीशन

क्या है कोल्ड डे कंडीशन

किसी भी क्षेत्र के सामान्य अधिकतम तापमान में छह डिग्री तक की कमी आने की स्थिति को कोल्ड डे कंडीशन कहा जाता है। इस अवधि में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम होना चाहिए। राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में इन दिनों न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम ही बना हुआ है।

क्या कहा मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने

क्या कहा मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश के सात जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें से पर्वतीय जनपदों में भारी हिमपात होने के आसार हैं। मंगलवार को देहरादून, पंतनगर, मुक्तेश्वर और नई टिहरी का अधिकतम तापमान क्रमश: 23.2, 24.2, 14.8 और 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.5, 6.2, 4.1 और 4.8 रहा। उन्होंने कहा कि बुधवार को दोपहर बाद से बादल छाने लगेंगे और हल्की से मध्यम हवा भी चलेगी। जिससे ठंड में इजाफा होगा। जिसके बाद दो दिन बारिश और हिमपात से पारे में गिरावट आएगी। 14 दिसंबर से मौसम फिर सामान्य हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+