Uttarakhand weather: मैदान में पारा 40 पार, पहाड़ों में बर्फबारी के आसार, ये है चारों धाम का मौसम अपडेट
उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 13 से 16 तक पर्वतीय इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं 17 से 19 तक हल्की बारिश ऊंचाई वाले इलाकों में हो सकती है। जबकि मैदानों में गर्मी का प्रकोप नजर आ सकता है।

मई की भीषण गर्मी का असर धीरे-धीरे मैदानी इलाकों में नजर आने लगा है। जिससे पारा एक दम से 40 के पार पहुंचने लगा है। इस बीच पहाड़ों में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पहाड़ों मेें अधिकतर जिलों में आगामी 19 मई तक बारिश की संभावना जताई है।
कभी भी बारिश और बर्फबारी तक
उत्तराखंड में इन दिनों चार धाम यात्रा चल रही है। चारों धाम में अचानक से मौसम बदलता रहता है। तेज धूप के बाद कभी भी बारिश और बर्फबारी तक देखने को मिलती है। बीते कुछ दिनों से मौसम में बदलाव हुआ है और तेजी से गर्मी बढ़ने लगी है। लेकिन चारों धाम समेत पहाड़ी जिलों में एक बार फिर मौसम बदल सकता है।
मौसम का अपडेट देखकर ही यात्रा करें
अगर चारधाम यात्रा पर हैं तो मौसम का अपडेट देखकर ही यात्रा करें। बीते दिनों मौसम खराब होने के कारण यात्रा मार्गों पर काफी परेशानी हुई थी। चारों धाम में बर्फबारी होने से यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। एक बार फिर मौसम खराब हो सकता है। मौसम विभाग ने 13 से 16 तक पर्वतीय इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं 17 से 19 तक हल्की बारिश ऊंचाई वाले इलाकों में हो सकती है। जबकि मैदानों में गर्मी का प्रकोप नजर आ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications