Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Video: गंगोत्री, औली समेत पहाड़ों में बर्फबारी, उच्च हिमालयी इलाकों में जमकर बर्फबारी से शीतलहर का प्रकोप

उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। गंगोत्री धाम में भारी बर्फबारी हुई जिससे बर्फ की मोटी चादर बिछ गई। यहां मंदिर परिसर बर्फ से ढक गया है। गंगोत्री और औली में बर्फबारी से पहाड़ों से लेकर मैदान तक ठंड का प्रकोप जारी है।

weather gangotri Auli Chamoli kedarnath badrinath winter heavy snowfall Crisis Joshimath Sunil ward

उत्तराखंड के पहाड़ों में बर्फबारी से बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। उच्च हिमालयी इलाकों में जमकर भारी बर्फबारी हुई। गंगोत्री धाम में भारी बर्फबारी हुई जिससे बर्फ की मोटी चादर बिछ गई। यहां मंदिर परिसर बर्फ से ढक गया है। गंगोत्री धाम के पहाड़ बर्फ से गुलजार हो गए हैं। पूरे इलाके को सफेद चादर ने अपने आगोश में ले लिया है। इसके अलावा चमोली के औली में बीती रात भारी हिमपात हुआ। भू धंसाव की समस्या से जूझ रहे जोशीमठ के सुनील वार्ड में भी हिमपात हुआ है।

Recommended Video

    गंगोत्री, औली समेत पहाड़ों में बर्फबारी

    पहाड़ियों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली

    उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। गंगोत्री और औली में बर्फबारी से पहाड़ों से लेकर मैदान तक ठंड का प्रकोप जारी है। केदारनाथ,बद्रीनाथ, गंगोत्री, औली समेत कई इलाकों में बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। बदरी-केदार समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बुधवार को भी साल की पहली बर्फबारी हुई। वहीं केदारनाथ में इस साल की पहली बर्फबारी हुई जिससे चारों तरफ की पहाड़ियों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। केदारनाथ में बर्फ से मंदिर परिसर, मंदिर मार्ग सहित बर्फ से ढक चुके हैं। साथ ही शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। जनवरी के प्रथम सप्ताह में शुष्क रहने के बाद अब मौसम का मिजाज बदल गया है। चारधाम समेत अन्य ऊंची चोटियों पर मध्यम हिमपात से निचले हिस्सों में हल्की वर्षा भी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने गुरुवार तक मौसम में ठंड बढ़ने और बर्फबारी के साथ ही बारिश की संभावना जताई है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+