Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: भूस्खलन से उत्तराखंड में तबाह हुआ जोशीमठ-नीति बॉर्डर रोड, लोग बोले- हर किलोमीटर पर ढही है पहाड़ी

चमोली। उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से बहुत नुकसान हुआ है। यहां कई नदियों के पुल टूट गए और सैकड़ों घर-मकान ध्वस्त हो गए। पहाड़ों से गुजर रही सड़कें तहस-नहस हो गई हैं। वहीं, बाहारी राज्यों के काफी तीर्थयात्री विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए हैं। कुछ जिलों में स्थानीय लोगों का भी संपर्क कट गया है। आज एक एक व्यक्ति ने बताया कि, उत्तराखंड के चमोली ज़िले में जोशीमठ-नीति बॉर्डर रोड भूस्खलन होने से बाधित हो गया है।

VIDEO: Uttarakhands Joshimath-Niti border road destroyed due to landslide, people said- hill collapsed on every kilometer

एक बुजुर्ग बोले, "उत्तराखंड में 18-19 तारीख को भारी बारिश हुई, उसके कारण यहां काफी क्षति हुई है। बुनियादी सुविधाओं से लोग वंचित हो गए हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत सड़कें बंद होने की वजह से हो रही है। यहां हमारे जिले में हर किलोमीटर पर सड़क को नुक़सान हुआ है। जिससे स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।" उन्होंने कहा कि, हम यही चाहते हैं कि, अब प्रशासन जल्द इधर राहत-कार्य शुरू करे। बताते चलें कि, कुछ जिलों में बाहरी राज्यों के काफी पर्यटक अभी भी फंसे हुए हैं।

VIDEO: Uttarakhands Joshimath-Niti border road destroyed due to landslide, people said- hill collapsed on every kilometer

काफी पर्यटकों को सुरक्षित वापसी में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कुछ लोग यहां आपदा को अपने अवसर के रूप में देख रहे हैं। टैंपो और टैक्सी चलाने वाले ड्राइवर भारी बारिश और भूस्खलन के चलते फंसे पर्यटकों से ज्यादा किराया वसूल रहे हैं। वहीं, खाने की चीजें औने-पौने दामों में बेची जा रही हैं। एक पर्यटक ने आपबीती बताते हुए कहा कि, "हम नैनीताल घूमने आए थे। मगर, जब भारी बारिश और भूस्खलन हुआ..तो मुसीबत में फंस गए।"

VIDEO: Uttarakhands Joshimath-Niti border road destroyed due to landslide, people said- hill collapsed on every kilometer

नैनीताल में पर्यटक ने कहा, "हमें जल्द सुरक्षित निकलना था, लेकिन बसें नहीं मिल रही थीं। सरकार का कहना है कि यातायात-सेवा बहाल की जा रही है, लेकिन हालत यह हैं कि कुछ ही दूरी तक पहुंचाने के लिए यहां टैक्सी वाले 500-600 रुपए तक वसूल रहे हैं। हमें काफ़ी दिक्कत हो रही है।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+