VIDEO: होरी रे! उत्तराखंड के CM रहे रावत ने बजाई ढोलक, होली मिलन पर थिरके कांग्रेस नेता
देहरादून। आज होली दुनियाभर में मन रही है। करोड़ों लोग होली खेल रहे हैं और रंगा-रंग कार्यक्रम हो रहे हैं। देवभूमि उत्तराखंड में पारंपरिक रसिया आयोजन और नाच-गान हो रहा है। अभी उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीष रावत का वीडियो सामने आया है। वह होली-मिलन पर ढोलक बजाते देखे गए हैं।

पूर्व सीएम हरीष रावत के अलावा कांग्रेस के कई नेताओं ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। रावत 2014 से 2017 तक उत्तराखंड के सीएम रहे। हालांकि, विधानसभा चुनाव 2022 में उनकी पार्टी हार गई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता होने के नाते उन्होंने ही हार की जिम्मेदारी ली। उनका कहना है कि, अगर मैं अपने घर (कांग्रेस) में तबाही को नियंत्रित नहीं कर सकता तो मुझे बीजेपी के सीएम चेहरे पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है।

- आज होली का त्यौहार देश-दुनिया में मनाया जा रहा है। लोग तरह-तरह के रंगों से होली खेल रहे हैं। देश के विभिन्न हिस्सों से होली की तस्वीरें सामने आई हैं।

- भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा वृंदावन और बरसाना की होली विश्व प्रसिद्ध है, जहां अब लाखों लोग होली खेलने जुटे हैं।

- इसी तरह बंगाल, गुजरात और उत्तराखंड में भी होली के उत्सव मन रहे हैं। दक्षिण भारत में भी स्थानीय स्तर के आयोजन लगे हैं।

- आज 18 मार्च को सरकारी अवकाश है, इस पर्व की छुट्टी कई दिन रहेगी। ऐसे में लोग रंगोत्सव का लुत्फ ले रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications