बद्रीनाथ ने ओढ़ी बर्फीली चादर, उत्तराखंड के इन इलाकों में खूब पड़ रही बर्फ, देखें VIDEO
चमोली। हिमालयी प्रदेश उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में बर्फबारी शुरू हो गई है। आज यहां चमोली जिले में स्थित बद्रीनाथ मंदिर और औली में बर्फबारी के दृश्य देखने लायक हैं। यहां के अन्य लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर भी लोग बर्फबारी के बीच मस्ती करने पहुंच रहे हैं। हालांकि, बद्रीनाथ मंदिर दर्शन के लिए बंद है, लेकिन जो मुसाफिर यहां पहुंच रहे हैं, वे यहां की ठंड और बर्फ का खूब अहसास कर रहे हैं।
Recommended Video

सुबह-सुबह बर्फबारी के दृश्य
उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ मंदिर के सुबह-सुबह बर्फबारी के दृश्य न्यूज एजेंसी ने दिखाए। वीडियो में आप देख सकते हैं कि फिलहाल किस तरह बर्फबारी हो रही है। इस बारे में उत्तराखंड के कुछ निवासियों ने बताया कि, उत्तराखंड के चमोली जिले में ठंड बहुत ज्यादा बढ़ गई है और औली में बर्फबारी भी हो रही है। इन दिनों सुबह के दृश्य देखने टूरिस्ट आते हैं। यहां के आस-पास के इलाकों में भी बर्फबारी हुई है।

उत्तराखंड पहुंच रहे पर्यटक
यहां लोकप्रिय पर्यटन स्थलों के दृश्य देखने लायक हैं। आप देख रहे होंगे कि, अभी बद्रीनाथ मंदिर पर सफेद-सफेद बर्फ की चादर नजर आ रही है। फोटोग्राफर स्नॉफॉल को कैमरे में कैद करने के लिए उत्तराखंड के विभिन्न स्थलों पर पहुंच रहे हैं।

कई कई फीट बर्फ जम जाती है
यह वही मंदिर है जहां सर्द ऋतु में कई-कई फीट बर्फ जम जाती है। यह उत्तराखंड के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। ये हजारों फीट उूंचाई पर स्थित है। यहां सर्दियों के समय में पट दर्शनार्थियों के लिए बंद रहते हैं।
चमोली जिला हुआ बर्फीला
आप देख रहे हैं उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ मंदिर पर सुबह-सुबह हुई बर्फबारी के दृश्य। यहां औली में भी बर्फबारी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications