14 जनवरी को होगा वॉर मेमोरियल का उद्घाटन, सीडीएस बनने के बाद पहली बार उत्तराखंड आ रहे अनिल चौहान

सीडीएस लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) अनिल चौहान मूल रुप से उत्तराखंड के पौड़ी जिले के रहने वाले हैं। देहरादून में भव्य शौर्य स्थल बनाया गया है। इस शौर्य स्थल को अत्याधुनिक बनाया गया है।

war-memorial-inaugurated-january-14-anil-chauhan-coming-dehradun-first-time-after-becoming-cds

देहरादून स्थित प्रदेश के पहले वॉर मेमोरियल का उद्घाटन 14 जनवरी को होगा। इस कार्यक्रम में कार्यक्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ (सीडीएस)लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) अनिल चौहान भी शिरकत करेंगे। बता दें कि सीडीएस बनने के बाद पहली बार लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) अनिल चौहान उत्तराखंड आ रहे हैं। अनिल चौहान मूल रुप से उत्तराखंड के पौड़ी जिले के रहने वाले हैं।

पौड़ी गढ़वाल जिले के रहने वाले

बता दें कि लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त) को देश के दूसरे सीडीएस,चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त किया गया है। जनरल बिपिन रावत की मौत के बाद अनिल चौहान की नियुक्ति की गई। अनिल चौहान भी उत्तराखंड से आते हैं। वह राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले के रहने वाले हैं। बता दें कि बिपिन रावत भी उत्तराखंड के रहने वाले थे। ऐसे में अनिल चौहान के सीडीएस बनने के बाद उत्तराखंड के पहले दौरे को लेकर उत्तराखंड में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Recommended Video

      Joshimath Crisis: हर तरफ खौफ का मंज़र, चौड़ी दरारों ने बढ़ाई चिंता, देखें Video | वनइंडिया हिंदी

      देहरादून में भव्य शौर्य स्थल

      देहरादून में भव्य शौर्य स्थल बनाया गया है। इस शौर्य स्थल को अत्याधुनिक बनाया गया है। जिसमें हमारे वीर जवानों की वीरता की झलक दिखती है। सेना के शहीदों के लिए पहला स्टेट वॉर मेमोरियल डिजाइन दून के ही आर्क्टिेक्ट ने तैयार किया है। चारों ओर से कई मीटर ऊंचे चीड़ के पेड़ों के बीच शहीद सैनिकों की शहादत को दर्शता एक स्मारक जिसमें तीनों सेनाओं के झंड़े के साथ कई फीट ऊंचा तिरंगा फहरा रहा है। इसके साथ ही 1971 में भारत-पाक युद्ध का हीरो रहा विजयंत टैंक भी यहां पहुंच चुका है। विजयंत टैंक अब सेवा में नहीं है लेकिन यह देश के युवाओं को आज भी प्रेरित कर रहा है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+