Waqf Janjagran Abhiyan के तहत मुस्लिम समाज के बीच पहुंच रही BJP, संपत्ति को लेकर बोर्ड अध्यक्ष ने क्या कहा
Waqf Janjagran Abhiyan भाजपा वक्फ सुधार जनजागरण के तहत पूरे प्रदेश के मुस्लिम समाज के बीच पहुंच रही हैं। इसके तहत वक्फ सुधार संवाद, महिला सम्मेलन, ईसाई सद्भाव बैठक, आदिवासी विश्वास सम्पर्क के अतिरिक्त विभिन्न जिला एवं मंडल स्तरीय कार्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे।
राज्य स्तरीय कार्यक्रमों के तहत, वक़्फ़ सुधार संवाद में टाउन हॉल स्थापित किए जा रहे हैं उनमें प्रभावशाली मुस्लिम हस्तियों से संवाद स्थापित किया जा रहा है। ताकि इस अधिनियम के लाभों पर चर्चा करते हुए बौद्धिक और पेशावर वर्गों में ठोस अवधारणा तैयार हो।

जिसमें मुस्लिम समाज से जुड़े डॉक्टर, अभिनेता, वकील, शिक्षाविद, मीडिया हस्तियां, महिला कार्यकर्ता और सोशल मीडिया के प्रभावशाली लोगों को इस कानून के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। कार्यक्रमों की इस श्रृंखला में जिलेवार ईसाई सद्भाव बैठक आयोजित की जाएंगी। वही आदिवासी विश्वास संपर्क के तहत कार्यकर्ता टोलियों द्वारा प्रमुख जनजातिया हस्तियों के साथ अनुसूचित जनजाति बाहुल्य ब्लॉकों में भी अभियान चलाया जाएगा।
Waqf Janjagran Abhiyan
ताकि इस नए कानून की जानकारी के साथ आदिवासी भूमि के अतिक्रमण को भी रोका जा सके। इसी तरह महिला मोर्चा के नेतृत्व में महिला सम्मेलन एवं संपर्क कार्यक्रमों का संचालन होगा जिसमें तीन तलाक और हज सुधार जैसे कदमों की चर्चा करते हुए, मुस्लिम महिलाओं को इस सुधार से मिलने वाले लाभ की चर्चा की जाएगी।
इसी तरह जिला स्तरीय कार्यक्रमों में प्रमुख नागरिक संवाद के माध्यम से मुस्लिम समाज मैं फैलाई जा रहे भ्रम और शंकाओं का समाधान कर, कानून के पक्ष में सार्वजनिक धारणा को मजबूत किया जाएगा। प्रत्येक सांसद और विधायक ऐसी कम से कम एक बैठक का आयोजन करेंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में वक्फ सुधार पर सरकार के दृष्टिकोण को सामने लाने के लिए संवाद बैठक की जाएगी।
waqf board chairman shadab shams
जिसमें इस्लामी विद्वानों, मदरसा प्रमुखों और मुस्लिम धर्माचार्य के साथ मुस्लिम समुदाय को होने वाले लाभ पर चर्चा की जाएगी। इसमें पार्टी का प्रयास होगा मुस्लिम समाज के प्रभावशाली लोगों से मिलकर उनकी राय को सुनना और चिंताओं का समाधान करना। वक्फ सुधार से शिक्षा और रोजगार के अवसरों में कैसे लाभ मिलेगा इसको लेकर मदरसा छात्रों के साथ इंटरएक्टिव सत्र भी आयोजित किया जाएगा।
अभियान के अंतिम चरण में वक्त नव चेतना पहल के तहत टोली सदस्यों के माध्यम से प्रमुख क्षेत्र में घर-घर पहुंच जाएगा जहां पर आंतरिक बैठकों में अब तक के भ्रष्ट वक्फ प्रथाओं और नए न्याय और पारदर्शिता के प्रावधानों की तुलनात्मक व्याख्या की जाएगी।
waqf board news
वक्फ बोर्ड में हुए संशोधन के बाद भाजपा जगह-जगह कार्यशाला आयोजित कर मुसलमान को वक्फ बोर्ड से होने वाले लाभ बता रही है वहीं कांग्रेस ने वक्फ बोर्ड संशोधन पर सवाल उठाया। बतौर वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में भ्रम फैला रही है और कह रही है कि जिस प्रॉपर्टी को वक्फ में दर्ज करने की बात कही गई थी उसे वहां दर्ज नहीं की जाएगी।
आगे उन्होंने कहा कि बोर्ड में जो बदलाव आया है इसमें जिस संपत्ति को वक्फ बोर्ड में दर्ज करना है पहले जिलाधिकारी के माध्यम से उसकी जांच की जाएगी कि उसे संपत्ति पर कोई विवाद नहीं है तब उसे संपत्ति को फिर वक्फ बोर्ड में दर्ज किया जाता है। भाजपा बिल्कुल सही तरीके से वक्फ बोर्ड में आई संपत्ति की जांच करते हुए उसे वक्फ बोर्ड में शामिल करेगी












Click it and Unblock the Notifications