वीडियो से कोहली का 'विराट' संदेश, बच्चों के क्रिकेट खेलने में हो रही परेशानियों पर कोर्ट ने लिया संज्ञान

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के वीडियो ने गली मोहल्ले में खेलने वाले बच्चों के लिए एक नई उम्मीद की किरन जगाई है। जिसके बाद अब इस मामले में एक नई बहस भी शुरू हो गई है। इस वीडियो और बच्चों की शिकायत पर खेल के मैदानों की कमी का नैनीताल हाईकोर्ट ने भी संझान लिया है। अब इस मामले में उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने राज्य और केंद्र सरकारों से मामले पर दो सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा।

Virat Kohli Video How did children playing cricket streets get support High Court sought governments.

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के गली मोहल्ले में बच्चों के खेलने पर होने वाली समस्या और विराट को ऐसे मासूम बच्चों की शिकायत पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विराट ने ये संदेश दिया कि उन्हें कुछ बच्चों ने ये शिकायत की कि वे अपनी गली और मोहल्ले में क्रिकेट नहीं खेल पाते हैं। जिस पर वे प्रतिक्रिया व्यक्त करने के बाद उन बच्चों के बीच पहुंचते हैं और उनका उत्साहबर्धन करते हैं।

इसके बाद वे ये संदेश देते हैं कि बच्चों को गली मोहल्ले में खेलने से रोकना कहीं न कहीं देश के खेल के विकास को रोकना है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद न्यायपालिका ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है। इस मामले उत्तराखंड के कई गली मोहल्लों में खेलने वाले बच्चों ने प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश, बीसीसीआई, डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट एसोसिएशन, प्रदेश स्पोर्ट ऐशो एशोसिएशन, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और गिल सहित कई क्रिकेट खिलाड़ियों को पत्र लिखकर अपनी समस्या बताई।

बच्चों ने पत्र में कहा कि उनके आसपास पड़ोस में कोई खेल का मैदान नहीं है। जब वे स्कूल के बाद गली में खेलने के लिए जाते हैं, तो पास वाली आंटी और अंकल उनकी बॉल छुपा देते हैं। साथ ही कभी-कभी उनको डांटतें भी हैं। बच्चों की तरफ से पत्र में कहा गया है कि उनको खेलने के लिए जरूरी सामान व मैदान उपलब्ध कराया जाए। इसके बाद विराट कोहली के वीडियो से भी बच्चों को सपोर्ट मिला है। जिसके बाद हाईकोर्ट ने दो सप्ताह में जबाव दाखिल करने को कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+