Virat Anushka Uttarakhand: ऋषिकेश में संतो का लिया आशीर्वाद, पीएम मोदी के गुरु के आश्रम में बिताया समय

भारतीय क्रिकेटर विराट और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का अपना समय ऋषिकेश के आश्रम और संतों के बीच बिता रहे हैं। पहले विराट ने स्वामी दयानंद सरस्वती आश्रम में आशीर्वाद लिया और ध्यान लगाया इसके बाद भंडारे में भी सहयोग किया।

Virat kohli Anushka sharma rishikesh blessings saints narendra Modi guru Swami Dayanand Saraswati

भारतीय ​क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का इन दिनों उत्तराखंड में है। विराट अपने पूरे परिवार के साथ ऋषिकेश में हैं। जहां परिवार के साथ संतों से आशीर्वाद लिया। विराट और अनुष्का ने स्वामी दयानंद सरस्वती के आश्रम में पहुंचकर ध्यान लगाया और संतो का आशीर्वाद लिया। स्वामी दयानंद सरस्वती पीएम नरेंद्र मोदी के भी गुरु हैं। बताया जा रहा है कि विराट कई दिनों से उत्तराखंड में है। ये कार्यक्रम उनका पूरी तरह से निजी है। जिसमें वे ऋषिकेश के आसपास ही परिवार के साथ रुके हुए हैं।

स्वामी दयानंद सरस्वती आश्रम में ध्यान लगाया

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को जब भी समय मिलता है तो वे आध्यात्म की तरफ समय बिताते हुए नजर आते हैं। विराट का इसी वजह से उत्तराखंड से खास कनेक्शन है। विराट अ​पना अधिकतर समय ​उत्तराखंड में बिताने पहुंचते हैं। इन दिनों विराट अपना समय ऋषिकेश के आश्रम और संतों के बीच बिता रहे हैं। पहले विराट ने स्वामी दयानंद सरस्वती आश्रम में आशीर्वाद लिया और ध्यान लगाया इसके बाद भंडारे में भी सहयोग किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी। बताया जा रहा है कि विराट पत्नी अनुष्का और परिवार 26 जनवरी से ऋषिकेश के पास ही रिसार्ट में पहुंचे थे। मंगलवार को विराट और अनुष्‍का ने दयानंद आश्रम में सुबह योग किया और मॉर्निंग वॉक पर निकले। दोपहर में उन्‍होंने आश्रम में संतों को भोजन कराया।

स्वामी दयानंद सरस्वती प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आध्यात्मिक गुरु थे

Recommended Video

    Virat Kohli और Anuskhka Sharma ने Rishikesh पहुंच कर PM Modi के गुरु के किए दर्शन | वनइंडिया हिंदी

    स्वामी दयानंद सरस्वती प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आध्यात्मिक गुरु थे। उनसे मुलाकात करने के लिए प्रधानमंत्री स्वयं यहां आए थे। बाद में स्वामी दयानंद सरस्वती ब्रह्मलीन हो गए थे।स्वामी दयानंद सरस्वती रजनीकांत के भी गुरु रहे हैं। रजनीकांत अक्सर यहां आते रहे हैं। विराट, अनुष्का का उत्तराखंड से खास कनेक्शन है। विराट को उत्तराखंड का दामाद कहा जाता है। अनुष्का का बचपन देहरादून में ही बीता है। अनुष्का का उत्तराखंड से खास लगाव है। साथ ही अनुष्का कई बार अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उत्तराखंड को प्रमोट करती नजर आती है। बीते दिनों अनुष्का ने नीम करौली महाराज को याद किया था। इसके बाद वे विराट के साथ दर्शन करने भी पहुंची थी। नीम करौली महाराज में दोनों की गहरी आस्था है। जहां दोनों ने काफी समय बिताया। इस दौरान उन्होंने नैनीताल के आसपास कई जगह समय बिताया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+