Viral video: केदारनाथ पैदल मार्ग पर आस्था के साथ खिलवाड़, हुक्का पीते वीडियो वायरल
केदारनाथ पैदल मार्ग पर एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में केदारनाथ धाम मार्ग पर कुछ युवक का हुक्का गुड़गुड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग के घोड़ा पड़ाव का बताया जा रहा है।

केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू होते ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। लेकिन इस भीड़ में कई तरह के भक्त नजर आ रहे हैं। इनमें से कुछ पैदल मार्ग पर आस्था के साथ खिलवाड़ भी कर रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
घोड़ा पड़ाव का बताया जा रहा वीडियो
इस वीडियो में केदारनाथ धाम मार्ग पर कुछ युवक का हुक्का गुड़गुड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग के घोड़ा पड़ाव का बताया जा रहा है। जिसमें बातचीत के कुछ अंश भी है। इस दौरान छह-सात युवक हुक्का गुड़गुड़ाते दिख रहे हैं। वीडियो बनाते हुए जब एक स्थानीय युवक ने लड़कों से इस तरह व्यवहार न करने की सलाह दी तो उनमें से कुछ युवक धौंस भी जमाते हुए नजर आ रहे है।
This is Dumb af hating on Haryanvis for smoking hookah why do Indians sperg out over random non issues https://t.co/FCllEksVHAकदरनथ_मरग_म_खल_म_हकक_पत_हरयण_क_लडक_क_वडय_वयरल/?utm_source=share&utm_medium=android_app&utm_name=androidcss&utm_term=1&utm_content=share_button
— Frontier Indica (@frontierindica) April 29, 2023
जांच शुरु, ऑपरेशन मर्यादा होगा शुरू
वीडियो में एक युवक ने खुद को दिल्ली का बताया तो दूसरा युवक हरियाणा निवासी बता रहा था। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। बीते सीजन में इस तरह की हरकत करने वालों को सुधारने के लिए पुलिस ने ऑपरेशन मर्यादा चलाया था। एक बार फिर पुलिस इस अभियान को शुरू करने जा रही है। बीते सीजन में भी केदारनाथ में इस तरह हुक्का पीते, नशे का सेवन करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद कार्रवाई की मांग उठी थी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications