Udham Singh Nagar में दुल्हन ने तोड़ी पुरानी परंपरा, सिर पर पगड़ी बांध और चश्मा लगाकार यूं मारी धांसू एंट्री

सोशल मीडिया में उधमसिंह नगर की शादी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें दुल्हन बग्गी पर सवार होकर सिर पर पगड़ी पहने थिरकते हुए एंट्री ले रही हैं।

viral vedio u snagar uttarakhand

इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। हर तरफ शादियों की धूम है। लेकिन इस बीच एक शादी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जो कि उधम सिंह नगर का बताया जा रहा है। इस वीडियो में दुल्हन घोड़े की बग्गी पर सवार होकर पकड़ी पहनकर दुल्हे की तरह बारात में एंट्री लेती है।

viral vedio us nagar uttarakhand

Recommended Video

    Udham Singh Nagar में दुल्हन ने सिर पर पगड़ी बांध और चश्मा लगाकार यूं मारी धांसू एंट्री

    उधमसिंह नगर का बताया जा रहा वीडियो

    वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया में जमकर धमाल मचा हुआ है। शादी के सीजन में वायरल हो रहे वीडियो में दुल्हन के स्टाइल और नए तरीके की हर कोई तारीफ कर रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के काशीपुर में रहने वाले दुष्यंत चौधरी का विवाह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर खतौली रहने वाली सिमरन चौधरी के साथ तय हुआ।

    us nagar viral vedio marriage viral

    दुष्यंत पैसे से इंजीनियर हैं जबकि सिमरन बीटेक कर प्राइवेट विदेश में नौकरी कर रही है। सिमरन ने परिजनों की सहमति से घुडचढी की रस्म ​निभाई। दुल्हन ने सिर पर पकड़ी पहनकर घोड़े की बग्गी पर सवार होकर बारात में एंट्री ली। इस दौरान प​रिजन भी बग्गी के आगे जमकर नाचते हुए नजर आ रहे हैं। जबकि दुल्हन भी बग्गी पर थिरकती हुई दिख रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

    viral video social media udam singh nagar tradition entered dance

    बग्गी पर सवार होकर परिजनों के साथ बारात में पहुंची दुल्हन

    यह वीडियो 27 नवंबर का बताया जा रहा है। बीते 27 नवंबर को मुजफ्फरनगर के खतौली में दुल्हन की घुड़चढ़ी हुई जिसमें वह बग्गी पर सवार होकर परिजनों के साथ बारात में पहुंची। बग्गी पर सवार सिमरन दूल्हे की तरह सज धज के निकली और पगड़ी पहन कर शादी की रस्म के लिए अलग अंदाज में पहुंची। 28 नवंबर को दुष्यंत चौधरी की बारात खतौली पहुंची। यहां वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया 29 को सिमरन की विदाई हुई और काशीपुर में प्रीतिभोज का आयोजन किया गया।

     dance viral us nagar vedio

    इस शादी के कुछ और वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें दुल्हा बुलेट पर दुल्हन को बिठाकर घुमते हुए नजर आ रहे हैं। परिवार वालों ने इस रस्म को लड़का, लड़की में किसी तरह के भेदभाव न होने को लेकर निभाने वाली परंपरा बताई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+